आपने पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी ‘जूता चुराई’, देखे बेहद मजेदार वीडियो
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे है। शादी में कई तरह की रस्में होती है जिनके वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे है। शादी के दौरान ‘जूता चुराई’ रस्म बेहद अहम मानी जाती है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 02 Nov 2021 1:25:01
सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे है। शादी में कई तरह की रस्में होती है जिनके वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे है। शादी के दौरान ‘जूता चुराई’ रस्म बेहद अहम मानी जाती है। ‘जूता चुराई’ की रस्म में साली अपने होने वाले जीजाजी के जूते चुराती है। इसके बदले में वे दूल्हे से शगुन के तौर पर मुंह मांगे पैसे डिमांड करती है। यही वजह है कि पूरी शादी के दौरान दूल्हे और उसके घरवाले भी जूते की खूब देखभाल करते हैं। इस रस्म में कई बार नौबत छीना-झपटी तक पहुंच जाती है। ‘जूता चुराई’ रस्म को कुछ लोग ऐसा बना देते हैं, मानो कि वे किसी युद्ध के मैदान में जंग लड़ रहे हों।