इस शख्स का हाथ सच में हैं हथौड़ा, किया ऐसा काम कि बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO
आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका हाथ सच में हथौड़ा हैं और उसने अपने इस हाथ से एक ऐसा कारनामा किया हैं की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Thu, 29 Jul 2021 2:27:43
आपने फिल्मों में यह डायलॉग तो सुना ही होगा कि "यह हाथ नहीं हथौड़ा हैं"। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका हाथ सच में हथौड़ा हैं और उसने अपने इस हाथ से एक ऐसा कारनामा किया हैं की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया। हम बात कर रहे हैं John Paul K R की जो सिर्फ एक वार से कोल्ड ड्रिंक के कैन को तोड़ देते हैं। जी हां, और सिर्फ इतना ही काफी नहीं है, जॉन ने 30 सेकेंड में सबसे ज्यादा कैन तोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 30 सेकेंड में 52 कोल्ड ड्रिंक कैन क्रश किए वो भी अपने हाथ में अंडा पकड़कर।