सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमे से कुछ खाने से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं भटूरे का जहां कड़ाही के गर्मागर्म तेल से भटूरा इतना बड़ा निकला कि उसे भटूरों का बाप कहना गलत नहीं होगा। इस वीडियो के जरिए लोगों ने देखा भटूरे का बाप। शख्स ने कड़ाही में इतना बड़ा भटूरा तला कि सब हैरान रह गए।














