सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें से कुछ देसी जुगाड़ से जुड़े भी होते हैं जो हैरानी में डालते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें हेयर ड्रायर का देसी जुगाड़ देखने को मिल रहा हैं। यह जुगाड़ सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा हैं। इस वीडियो में एक शख्स बेहद मज़ेदार अंदाज़ में हेयर ड्रायर से नहीं बल्कि प्रेशर कुकर से अपने बाल सुखाता हुआ दिखाई दे रहा है।














