न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Sologamy marriage: विरोध के चलते तय तारीख से पहले ही क्षमा बिंदु लिए सात फेरे, बिन दूल्हा-पंडित निभाईं सारी रस्में

विवादों के बीच गुजरात की क्षमा बिंदु ने बुधवार को खुद से शादी कर ली। क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था लेकिन बढ़ते के चलते उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली। वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jun 2022 11:22:59

Sologamy marriage:  विरोध के चलते तय तारीख से पहले ही क्षमा बिंदु लिए सात फेरे, बिन दूल्हा-पंडित निभाईं सारी रस्में

विवादों के बीच गुजरात की क्षमा बिंदु ने बुधवार को खुद से शादी कर ली। क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था लेकिन बढ़ते के चलते उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली। वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की। शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए। हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित। इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए।

क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था। इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था। बताया जा रहा है कि विरोध की वजह से क्षमा ने तय तारीख से पहले शादी कर ली। टीओआई के मुताबिक, क्षमा ने बताया कि उन्होंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे। क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली।

क्षमा ने पहले उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला किया था। लेकिन बीजेपी नेता के विरोध के बाद उन्होंने घर से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार करा दिया था। इसके बाद क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया।

क्षमा ने कहा, 'मैं मंदिर में शादी करना चाहती थी, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वेन्यू बदलना पड़ा।'' शादी की रस्में पूरी होने के बाद क्षमा ने दोस्तों और मेहमानों के साथ 'लंदन ठुमुकदा' गाने पर जमकर डांस किया। आईने के सामने खड़े होकर क्षमा ने खुद को चूमा और मुस्कुराते हुए कई पोज दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी

8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद

Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा

CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे

यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार

43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका

आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन

पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें

JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'

एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन

'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस