न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पापड़ नहीं मिलने से नाराज हुए दूल्हे के दोस्त, शादी में किया जमकर हंगामा; देखें वीडियो

यह घटना कथित तौर पर अलाप्पुझा जिले में हुई थी। जब दूल्हे के दोस्तों ने और पापड़ मांगे तो उन्हें मना कर दिया गया, सिर्फ इसी बात पर आपस में बहसबाजी शुरू हो गई और धीरे-धीरे मामला इतना गरमा गया कि लोग लड़ाई-झगड़े पर उतर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Sep 2022 11:51:25

पापड़ नहीं मिलने से नाराज हुए दूल्हे के दोस्त, शादी में किया जमकर हंगामा; देखें वीडियो

शादी में फूफा और जीजाजी को मुंह फुलाकर गुस्साते हुए तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है जहां लोगो आपस में इसलिए भीड़ गए कि खाने में पापड़ नहीं मिला। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि झगड़ा करने वाले कोई और नहीं बल्कि दूल्हे के दोस्त ही थे। जी हां, हाल ही में केरल में एक शादी के दौरान अराजक दृश्य देखने को मिला। वजह थी सिर्फ एक पापड़। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

यह घटना कथित तौर पर अलाप्पुझा जिले में हुई थी। जब दूल्हे के दोस्तों ने और पापड़ मांगे तो उन्हें मना कर दिया गया, सिर्फ इसी बात पर आपस में बहसबाजी शुरू हो गई और धीरे-धीरे मामला इतना गरमा गया कि लोग लड़ाई-झगड़े पर उतर आए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी के हॉल में दो गुट आपस में झगड़ रहे हैं, लोग एक-दूसरे को लात-घूंसे मार रहे हैं। लड़ाई इस हद तक पहुंच गई कि न केवल मुक्केबाजी हुई बल्कि कुर्सियां और मेजें भी एक-दूसरे पर फेंक दी गईं। कुछ लोगों ने खाने के टेबल के पास रखी बाल्टियों से भी वार किया। राकेश कुमार सिम्हा नाम के शख्स ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया है साथ ही उन्होंने लिखा, 'केरल के महान 100% साक्षर राज्य में, दूल्हे के दोस्तों द्वारा दावत के दौरान पापड़ की मांग करने के बाद एक शादी में लड़ाई छिड़ गई।' झड़प के बाद अलाप्पुझा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनकी पहचान फिलहाल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत