न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फूड डिलीवरी की खुली पोल, Swiggy पर खाना रेस्टोरेंट से 80% ज्यादा महंगा

Swiggy से ऑर्डर किया खाना रेस्टोरेंट की तुलना में 80% महंगा, ग्राहक हुए हैरान। जानें क्यों ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बढ़ जाते हैं दाम और क्या कह रहे सोशल मीडिया यूजर्स।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 4:07:17

फूड डिलीवरी की खुली पोल, Swiggy पर खाना रेस्टोरेंट से 80% ज्यादा महंगा

आजकल ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना आम बात हो गई है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने कई लोगों को चौंका दिया। एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने स्विगी के माध्यम से ऑर्डर किया खाना रेस्टोरेंट से सीधे खरीदने की तुलना में लगभग 80% महंगा पड़ा। उदाहरण के लिए, रेस्टोरेंट में 810 रुपये का खाना ऐप पर 1,473 रुपये में बिक रहा था। यह अंतर लोगों के लिए बेहद हैरान करने वाला था।

हर आइटम में दिखा बड़ा अंतर

ग्राहक ने अपने पोस्ट में लिखा, "@Swiggy ऐप से खाना ऑर्डर करना, सिर्फ 2 किलोमीटर दूर स्थित उसी आउटलेट से वही खाना खरीदने से 81% महंगा क्यों है? मुझे डिलीवरी के लिए 663 रुपए अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं।"

उन्होंने चार प्रमुख आइटम्स की कीमतें साझा कीं:

10 पराठे: रेस्टोरेंट में 180 रुपये, स्विगी पर 350 रुपये।

चिकन 65: रेस्टोरेंट में 150 रुपये, ऐप पर 240 रुपये।

चिकन लॉलीपॉप: रेस्टोरेंट में 200 रुपये, ऐप पर 320 रुपये।

चिकन थोक्कू बिरयानी: रेस्टोरेंट में 280 रुपये, स्विगी पर 460 रुपये।

यह अंतर सिर्फ डिलीवरी शुल्क की वजह से नहीं था, बल्कि प्लेटफॉर्म और रेस्टोरेंट द्वारा कीमतों में बदलाव का नतीजा भी था।

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

इस मामले पर कई यूजर्स ने अपने विचार साझा किए। एक यूजर ने कहा कि कंपनियां ज्यादा चार्ज इसलिए करती हैं क्योंकि उनका मार्केट पर कब्जा है। स्विगी और जोमैटो जैसी बड़ी कंपनियों के मुकाबले अन्य ऐप्स टिक नहीं पा रही हैं। कई लोगों का कहना था कि रेस्टोरेंट्स खुद ऑनलाइन मेन्यू की कीमतें बढ़ाते हैं और इसके ऊपर स्विगी डिलीवरी चार्ज जोड़ देता है। कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि यदि रेस्टोरेंट्स खुद डिलीवरी शुरू करें तो खाने की कीमतें कम हो सकती हैं।

ऑनलाइन ऑर्डर महंगा क्यों?

स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी कंपनियों का कहना है कि वे खुद कीमतें तय नहीं करते। रेस्टोरेंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतें अलग-अलग तय करने की आजादी होती है। इसका मतलब है कि रेस्टोरेंट ऑनलाइन ऑर्डर के लिए ज्यादा दाम तय कर देते हैं। इसके अलावा ऐप्स अपनी सर्विस फीस और डिलीवरी चार्ज भी जोड़ते हैं। इस तरह, कुल मिलाकर ऑनलाइन खाना रेस्टोरेंट से ज्यादा महंगा हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया