इस सोशल मीडिया के जमाने में आए दिन कई वीडियो सामने आते हैं जिनमें से कुछ इस तरह के होते हैं कि सोशल मीडिया पर आग लगाते हुए वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा हैं एक बिल्ली का जो कि गाना गाते दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दंग रह गया। वैसे इस वीडियो को animals_dose नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बिल्ली वाकई में बहुत टैलेंटेड है।














