न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गया में गजब शादी, घर की जगह थाने से हुई दुल्हन की विदाई, पढ़े पूरा मामला

गया जिले में बुधवार देर रात एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां के बोधगया प्रखंड में बारातियों को दुल्हन की विदाई करवाने के लिए पुलिस की शरण में जाना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 5:05:48

गया में गजब शादी, घर की जगह थाने से हुई दुल्हन की विदाई, पढ़े पूरा मामला

गया जिले में बुधवार देर रात एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां के बोधगया प्रखंड में बारातियों को दुल्हन की विदाई करवाने के लिए पुलिस की शरण में जाना पड़ा। थाने के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई दूल्हे के साथ उसके घर के लिए की गई।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार शाम टिकारी प्रखंड के चइता गांव के रंजन कुमार गुप्ता अपने छोटे भाई की बारात लेकर बोधगया प्रखंड के सिराजपुर गांव आए थे। एक तरफ जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ और दूसरी ओर DJ की धुन पर डांस। डांस के दौरान गांव के कुछ युवक नशे में धुत होकर डांस के बीच घुस गए और बदतमीजी पर भी उतर गए। यह बात न केवल बारातियों को, बल्कि लड़की पक्ष को भी बुरी लगी। इस पर दोनों पक्षों ने गांव के लड़कों का विरोध जताया तो वे लोग मारपीट करने लगे। नशे में धुत्त युवकों ने बारातियों और लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दिया। इससे लड़की वालों और बाराती पक्ष के बीच अफरातफरी मच गई।

दूल्हे के बहनोई के भाई को बनाया बंधक

इतना ही नहीं गांव के लड़के दूल्हे के बहनोई के भाई को ही बंधक बनाकर गांव से दूर नदी किनारे लेकर चले गए। कुछ बारातियों ने नदी की ओर जाकर दुल्हे के बहनोई के भाई को लाने की कोशिश की तो वहां से उन्हें हथियार दिखा कर भगा दिया गया। यह देख बारातियों ने आनन-फानन में जयमाल के स्टेज पर दूल्हे से दुल्हन की मांग में सिंदूर डलवाया और वहां से दूल्हा-दुल्हन को लेकर पैदल ही आधी रात को थाने पहुंच गए। ऐसे में न ही सात फेरे हुए और न ही कन्या दान। थाने पहुंच कर बारातियों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाने में ही विदाई के मंगल गीत बजे और दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और गांव जाकर लोगों को धमकाने के साथ ही कुछ के ऊपर लाठियां भी बरसाई। पुलिस के डर से नशे में धुत युवकों ने दूल्हे के बहनोई के भाई को छोड़ दिया। वह अकेला ही गुरुवार सुबह थका-हारा पैदल ही बोधगया थाना पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका