न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी दोस्ती जिसमें 25 साल से दोनों दोस्त पहन रहे एक जैसे कपड़े

हम आपको दो अनोखे दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती अपने अनोखेपन के लिए जानी जाती हैं। ये दोनों पिछले 25 साल से एक जैसे कपड़े पहन रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 4:46:45

अनोखी दोस्ती जिसमें 25 साल से दोनों दोस्त पहन रहे एक जैसे कपड़े

हर साल अगस्त महीने का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है जो कि इस बार कल 1 अगस्त को पड़ रहा हैं। इस मौके पर हम आपको दो अनोखे दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती अपने अनोखेपन के लिए जानी जाती हैं। ये दोनों पिछले 25 साल से एक जैसे कपड़े पहन रहे हैं। हम बात कर रहे हैं केरल के अलाप्पुझा जिला के रवींद्रन पिल्लई और उदयकुमार की दोस्ती के बारे में जो दूसरों के लिए एक मिसाल है। ये दोनों दोस्त सिर्फ एक प्याली में चाय नहीं पीते बल्कि एक थान से कपड़े भी सिलवाकर पहनते हैं। रवींद्रन और उदयकुमार आस-पास में ही रहते हैं। दोनों ने अपने बीच की दुरी को मिटाने के लिए आस-पास ही प्लॉट खरीदकर अपना घर बना लिया। शुरू में तो दोनों के परिवार भी एक से कपड़े पहनते थे, लेकिन बाद में महिलाओं के लिए एक जैसे कपड़े ढूंढना मुश्किल हो गया। इसके चलते आज केवल रवींद्रन और उदयकुमार ही एक तरह के कपड़े पहनते हैं।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार साल 1982 में रवींद्रन के दोस्त तिलकन ने दोनों को मिलवाया। रवींद्रन का कहना है, ‘हम सिर्फ एक रंग के कपड़े नहीं पहनते बल्कि हमारी शर्ट-पैंट का मटैरियल भी सेम ही होता है। दोनों ने एक से कपड़े पहनने की ये आदत 25 साल पहले शुरू की थी।’ इसके अलावा रवींद्रन ने यह भी कहा कि, ‘मुलाकात के 6 साल बाद, 1988 में हम बिजनेस पार्टनर बन गए। हमने अपनी यूनिट्स को साथ जोड़कर PK नाम से टेलर्स की एक दुकान खोली। हालांकि, दुकान के नाम में इस्तेमाल P या K का उनके असली नाम से कोई वास्ता नहीं है। असल में, स्थानीय लोगों ने दोनों की जोड़ी को देखकर उन्हें Pachu और Kovalan नाम दे दिया था, जो दिवंगत पीके मंथरी के दो पॉपुलर कार्टून कैरेक्टर हैं।'

आगे एक वेबसाइट से बातचीत में रवींद्रन ने कहा, ‘हममें एक लंबा है, और दूसरा थोड़ा छोटा। इसलिए जब भी हम एक से कपड़े पहनकर बाहर निकलते थे तो लोगों मजाक-मजाक में हमें Pachu और Kovalan कहना शुरू कर दिया। हमें इसका बुरा नहीं लगा, बल्कि इतना पसंद आया कि उदयकुमार के सुझाव पर हमने अपनी दुकान का नाम PK रख दिया।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत