Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला के खाते में अचानक आए 81 करोड़ रुपये, किया ऐसा काम कि होगी 20 साल की जेल

अनोखा मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से जहां एक महिला के बैंक अकाउंट में अचानक कहीं से 81 करोड़ रुपये आ गए। आप को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच हैं। लेकिन इससे भी हैरान करने वाली बात यह हैं कि उस महिला ने इन रुपयों को खर्च कर डाला और इसकी बदौलत उसे 20 साल की जेल भी हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 11:34:53

महिला के खाते में अचानक आए 81 करोड़ रुपये, किया ऐसा काम कि होगी 20 साल की जेल

शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे अमीर बनने की चाहत ना हो। हर कोई ख्वाहिश रखता हैं कि उसे कहीं से करोड़ों रूपये मिल जाए जिससे वह अपनी जिंदगी आरामदायक बिता सकें। ऐसा एक अनोखा मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से जहां एक महिला के बैंक अकाउंट में अचानक कहीं से 81 करोड़ रुपये आ गए। आप को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच हैं। लेकिन इससे भी हैरान करने वाली बात यह हैं कि उस महिला ने इन रुपयों को खर्च कर डाला और इसकी बदौलत उसे 20 साल की जेल भी हो सकती हैं।
मामला यह हैं कि थेवामैनोगरी मैनिवेल नाम की महिला के खाते में गलती से अचानक ही 81 करोड़ रुपये आ गए। फिर क्या, उसे लगा कि उसकी तो लॉटरी लग गई और वो जमकर उन पैसों को उड़ाने लगी। उसने अपनी बहन के लिए न सिर्फ एक महल जैसा घर खरीदा, बल्कि उन पैसों को अपनी बेटी और बहन समेत कुल 6 लोगों में बांट भी दिया। पिछले हफ्ते ही इस मामले की सुनवाई विक्टोरियन सुप्रीम कोर्ट में हुई है, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि महिला को घर बेचकर पैसे चुकाने होंगे और साथ ही बाकी के पैसे भी उसे देने होंगे, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती है तो उसे 20 साल के लिए जेल की सजा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगापुर की एक क्रिप्टो कंपनी से महिला के खाते में करीब 8 हजार रुपये आने थे, लेकिन कंपनी से गलती हो गई और उसने 8 हजार की जगह पर महिला के खाते में 81 करोड़ रुपये डाल दिए। हैरान करने वाली बात ये है कि कंपनी को अपनी इस गलती का पता करीब 7 महीने बाद चला, जब कंपनी ने ऑडिट किया। चूंकि महिला ने कंपनी की ओर से हुई इस गलती को लेकर उसे सूचित नहीं किया और धड़ाधड़ पैसे खर्च करने लगी, ऐसे में अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology