Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

18 वर्ष की उम्र से हर दिन आधा किलो बालू खाती हैं यह 80 साल की दादी

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही 80 साल की दादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 वर्ष की उम्र से हर दिन आधा किलो बालू खा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 3:58:53

18 वर्ष की उम्र से हर दिन आधा किलो बालू खाती हैं यह 80 साल की दादी

यह दुनिया कई विचित्र लोगों से भरी हैं जिसमें कई अजीबोगरीब आदतों से युक्त लोग पाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही 80 साल की दादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 वर्ष की उम्र से हर दिन आधा किलो बालू खा रही हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कुसमावती देवी की। अपनी बालू खाने की जिद और आदत के आगे कुसमावती देवी सभी की बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। उनका कहना है कि अगर वो बालू नहीं खाती हैं तो उन्हें नींद नहीं आती। उनकी इस अजीब आदत ने उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया है। फिलहाल कुसमावती एक पोल्ट्री फार्म चलाकर अपना गुजारा करती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि उम्र के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद कुसमावती देवी हर रोज करीब आधा किलो तक बालू खा जाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये बुजुर्ग महिला आज से नहीं बल्कि 18 साल की उम्र से ही ऐसा कर रही हैं। ताज्जुब की बात ये है कि इतने सालों से बिना किसी नुकसान के वो बालू को पचा भी रही हैं, जबकि डॉक्टर्स बालू के सेवन को खतरनाक मानते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक बालू से पेट संबंधी बीमारियां होने का खतरा रहता है। कुसमावती देवी हर दिन नाश्ता करती हैं और खाना खाती हैं, लेकिन बाद में बालू का भी सेवन करती हैं। कुसमावती के मुताबिक जब वो 18 साल की थीं, तब एक बार उनका इलाज एक वैद्य ने किया था। उस दौरान वैद्य ने उन्हें कंडे की राख खाने के लिए कहा था। तब से उन्होंने राख खानी शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे राख खाने वाली बात बालू खाने की आदत में बदल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुसमावती देवी खुद बालू लेकर आती हैं। इसके बाद बालू को साफ पानी से धुल कर सूखा लेती हैं, फिर उसे खाती हैं। उनके बच्चे ऐसा करने से उन्हें मना करते हैं, लेकिन वो किसी की नहीं सुनतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology