न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Xiaomi 15T सीरीज़ की कीमत और कलर ऑप्शन्स आए सामने, जानें कौनसा है आपके लिए बेस्ट

Xiaomi 15T सीरीज़ की कीमत, डिज़ाइन, कलर ऑप्शन्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। जानें Xiaomi 15T और 15T Pro के फीचर्स, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और भारत में संभावित कीमत की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 2:49:37

Xiaomi 15T सीरीज़ की कीमत और कलर ऑप्शन्स आए सामने, जानें कौनसा है आपके लिए बेस्ट

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi 15T Series को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं। कंपनी जल्द ही इस सीरीज़ के दो मॉडल—Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro लॉन्च करने जा रही है। ताज़ा लीक रिपोर्ट्स में इनके डिज़ाइन, हार्डवेयर और फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। स्टैंडर्ड मॉडल को हल्के और टिकाऊ प्लास्टिक फ्रेम के साथ लाया जाएगा, जबकि प्रो वेरिएंट को और मज़बूत बनाने के लिए इसमें मेटल फ्रेम दिया जाएगा, जिससे इसे प्रीमियम लुक भी मिलेगा।

शानदार डिस्प्ले फीचर्स

दोनों ही फोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मौजूद है, जिसे Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षा मिली है। यह स्क्रीन HDR10+, डॉल्बी विज़न, और DCI-P3 कलर कवरेज जैसी एडवांस्ड तकनीकों से लैस होगी। ब्राइटनेस लेवल भी 3200 निट्स तक जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि प्रो मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जबकि बेस मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

दमदार परफॉर्मेंस

Xiaomi ने दोनों मॉडलों में पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Xiaomi 15T में MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट होगा, जबकि 15T Pro को और ताकतवर Dimensity 9400+ चिप के साथ उतारा जाएगा। स्टोरेज ऑप्शन्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स 12GB RAM और 256GB/512GB वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे।

कैमरा क्वालिटी

फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए कैमरा सेटअप भी खास है। Xiaomi 15T Pro में मिलेगा 50MP Light Fusion 900 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 50MP 5x टेलीफोटो (Samsung JN5 सेंसर) और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। वहीं, Xiaomi 15T में 50MP Light Fusion 800 मेन कैमरा, 2x टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल किया गया है। दोनों डिवाइसों में 32MP फ्रंट कैमरा होगा, जो 120° फील्ड ऑफ व्यू और Leica ब्रांडिंग के साथ आएगा।

बैटरी और चार्जिंग

दोनों स्मार्टफोन्स में 5500mAh बैटरी दी गई है। स्टैंडर्ड मॉडल 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि प्रो वेरिएंट 90W फास्ट चार्जिंग के साथ और भी बेहतर परफॉर्म करेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं होगा। इसके अलावा दोनों फोन में IP68 रेटिंग, eSIM सपोर्ट और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी भी मिलेगी।

कीमत और उपलब्धता

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 15T की संभावित कीमत लगभग ₹67,000 हो सकती है, जबकि Xiaomi 15T Pro की कीमत करीब ₹82,500 तक हो सकती है। दोनों ही फोन अपने फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के दम पर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला