न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या अंतर है?, नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें

वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट स्मार्टफोन में क्या अंतर है, जानें IP रेटिंग क्या होती है और नया फोन खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 1:25:26

वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या अंतर है?, नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें

आज के दौर में स्मार्टफोन्स सिर्फ कॉल करने या इंटरनेट चलाने के लिए नहीं बल्कि हर काम के लिए जरूरी बन चुके हैं। इसी वजह से कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स में कई एडवांस फीचर्स दे रही हैं। अब कुछ फोन ऐसे भी आ गए हैं जो पानी में भी खराब नहीं होते। लेकिन हर फोन ऐसा नहीं होता और जरूरी नहीं कि हर पानी से बचाने वाला फीचर एक जैसा काम करे।

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या अंतर होता है। कई बार लोग इन दोनों को एक जैसा मान लेते हैं, जबकि इनके बीच एक अहम फर्क होता है।

वॉटर रेसिस्टेंट डिवाइसेस ऐसे होते हैं जिन्हें हल्की बारिश या छींटों से कुछ हद तक बचाव देने के लिए डिजाइन किया गया होता है। इनमें एक खास कोटिंग होती है जो थोड़े-बहुत पानी को अंदर नहीं जाने देती। लेकिन अगर ऐसे फोन को ज्यादा देर तक या पूरी तरह पानी में डुबो दिया जाए, तो ये खराब हो सकते हैं।

इसका मतलब साफ है कि वॉटर रेसिस्टेंट फोन केवल सीमित परिस्थितियों में ही पानी से सुरक्षित रह सकते हैं। ये रोजमर्रा की हल्की नमी या बारिश से बचाव कर सकते हैं, पूरी तरह पानी में डूबने से नहीं।

वहीं वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन्स को इस तरह बनाया जाता है कि पानी इनके अंदर बिल्कुल न जा सके। ऐसे फोन्स खास तरह की सीलिंग और मैटेरियल के साथ बनाए जाते हैं ताकि ये गहरे पानी में भी खराब न हों।

waterproof smartphone,water resistant phone,ip rating,smartphone water protection,waterproof vs water resistant,best waterproof phone,ip68 smartphone,smartphone buying guide,water resistance explained

आमतौर पर जिन फोनों में IP68 या IP69 रेटिंग होती है, उन्हें वॉटरप्रूफ माना जाता है। ये फोन एक तय समय तक और एक निश्चित गहराई तक पानी में डूबे रहने के बाद भी काम करते रहते हैं।

IP रेटिंग से पता चलता है कि कोई डिवाइस पानी और धूल से कितनी सुरक्षा देता है। IPX4 से IPX6 तक की रेटिंग वाले फोन हल्की बारिश या छींटों के लिए ठीक होते हैं। लेकिन अगर आप फोन को तैराकी करते समय या मूसलधार बारिश में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो IPX7 से IPX9K तक की रेटिंग होना जरूरी है।

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो हल्की बारिश या रोजाना के इस्तेमाल में सुरक्षित रहे तो वॉटर रेसिस्टेंट फोन ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको ट्रेवल, स्वीमिंग या बारिश में बेफिक्र होकर फोन चलाना है तो वॉटरप्रूफ फोन लेना बेहतर रहेगा। स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी IP रेटिंग जरूर जांचें ताकि आपका फोन पानी से सुरक्षित रह सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला