न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के 116 करोड़ मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी, TRAI ने कहा - भूलकर भी न करें ये गलती

दूरसंचार नियामक ने लोगों को अपनी चेतावनी में कहा है, ट्राई, मोबाइल नंबरों/ग्राहकों के सत्यापन/डिस्कनेक्शन/गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी के लिए, कभी कोई संदेश या कॉल नहीं करता है। ट्राई के नाम से आने वाले ऐसे मैसेज/कॉल से सावधान रहें व इसे संभावित फ्रॉड समझें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 6:14:34

देश के 116 करोड़ मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी, TRAI ने कहा - भूलकर भी न करें ये गलती

TRAI ने देश के 116 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। ट्राई ने अपनी चेतावनी में मोबाइल यूजर्स को स्कैमर्स से सावधान रहने के लिए कहा है। दूरसंचार नियामक लोगों को बढ़ रहे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए समय-समय पर यह चेतावनी जारी करता रहता है। स्कैमर्स लोगों के साथ फ्रॉड करने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। लोगों को कॉल, मैसेज या फिर अन्य किसी तरीके से अपने झांसे में फंसाया जाता है और फिर उनके साथ फ्रॉड किया जाता है।

दूरसंचार नियामक ने लोगों को अपनी चेतावनी में कहा है, 'ट्राई, मोबाइल नंबरों/ग्राहकों के सत्यापन/डिस्कनेक्शन/गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी के लिए, कभी कोई संदेश या कॉल नहीं करता है। ट्राई के नाम से आने वाले ऐसे मैसेज/कॉल से सावधान रहें व इसे संभावित फ्रॉड समझें। ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल को संचार साथी प्लेटफॉर्म के चक्षु माड्यूल - https://sancharsaathi.gov.in/sfc/ के माध्यम से दूरसंचार विभाग को सूचित करें।'

TRAI ने देश में बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं को लेकर मोबाइल यूजर्स को आगाह किया है। इन दिनों ट्राई या अन्य किसी सरकारी एजेंसी के नाम पर लोगों को स्कैमर्स कॉल करते हैं और उन्हें डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में फंसा लेते हैं। पिछले साल डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के जरिए स्कैमर्स के करोड़ों रुपये की ठगी की है। स्कैमर्स लोगों को ट्राई या अन्य किसी सरकारी एजेंसी के नाम पर कॉल करते हैं और उन्हें डराते हैं और केस में फंसाने की धमकी देते हैं।

ट्राई ने अपनी चेतावनी में यूजर्स से कहा है कि कोई भी एजेंसी यूजर्स को ऐसा कोई कॉल नहीं करती है। ऐसे में यूजर्स को इस तरह के किसी भी कॉल को इग्नोर कर देना चाहिए। साथ ही, जिस नंबर से इस तरह का कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, उसे संचार साथी पोर्टल के चक्षु मॉड्यूल पर रिपोर्ट करें। ऐसा करने से स्कैमर्स की जानकारी दूरसंचार विभाग के पास पहुंच जाएगी और उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस तरह के फर्जी कॉल और मैसेज को आप संचार साथी ऐप के माध्यम से भी रिपोर्ट कर सकते हैं। हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) ने एंड्रॉइड और iPhone यूजर्स के लिए संचार साथी ऐप को लॉन्च किया है। आपको अपने मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके ऐप में लॉग-इन करके किसी भी अनचाही गतिविधि को यहां रिपोर्ट कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला