Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

TCL ने लॉन्च की शानदार Q6C 4K QD-Mini LED टीवी सीरीज, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

घर बैठे थिएटर जैसी क्वालिटी में फिल्में, वेब सीरीज़ या क्रिकेट मैच का मज़ा लेना चाहते हैं और एक बड़ी स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो TCL की हाल ही में लॉन्च की गई Q6C Premium 4K QD-Mini LED TV सीरीज़ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 6:37:37

TCL ने लॉन्च की शानदार Q6C 4K QD-Mini LED टीवी सीरीज, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

अगर आप घर बैठे थिएटर जैसी क्वालिटी में फिल्में, वेब सीरीज़ या क्रिकेट मैच का मज़ा लेना चाहते हैं और एक बड़ी स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे हैं, तो TCL की हाल ही में लॉन्च की गई Q6C Premium 4K QD-Mini LED TV सीरीज़ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस टीवी को कंपनी ने तीन स्क्रीन साइज में पेश किया है — 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच, जो हर तरह के कमरे और बजट को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं।

शानदार फीचर्स


TCL की यह सीरीज़ QD-Mini LED टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो बेहतरीन ब्राइटनेस, डीप ब्लैक्स और हाई कंट्रास्ट देती है। इससे व्यूइंग क्वालिटी बेहतरीन होती है और आप डार्क सीन भी शार्प डिटेल के साथ देख सकते हैं। साथ ही, इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है, जिससे आपको एक थिएटर जैसे दमदार ऑडियो का अनुभव मिलेगा। इस टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है, जो इसे गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने के लिए भी परफेक्ट बनाता है।
इसके अलावा TCL Q6C टीवी में कंपनी ने कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजीज़ दी हैं जैसे HDR10+, IMAX Enhanced, MEMC (Motion Estimation, Motion Compensation), ALLM (Auto Low Latency Mode) और AMD FreeSync Premium Pro। ये सभी मिलकर इसे मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए बेस्ट बनाते हैं। परफॉर्मेंस के लिहाज़ से इसमें 64-बिट क्वाड-कोर AIPQ Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो एआई (AI) आधारित फीचर्स जैसे AI-Scene, AI-Contrast, AI-Color, और AI-Motion को सपोर्ट करता है। इन फीचर्स की मदद से टीवी हर सीन को अपने आप ऑप्टिमाइज़ करता है ताकि देखने का अनुभव और भी बेहतर हो।

कनेक्टिविटी


यह टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे आपको सभी जरूरी OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस आसानी से मिलता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Sony LIV, YouTube जैसे पॉपुलर ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे आप ऐप्स और कंटेंट को स्मूथली एक्सेस कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए TCL ने इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.0, 4 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, AV इनपुट, Ethernet पोर्ट, और डिजिटल ऑडियो आउट जैसे सभी ज़रूरी ऑप्शन दिए हैं।

कीमत

अब बात करें कीमत की तो कंपनी ने इसे बेहद प्रतिस्पर्धी रेंज में लॉन्च किया है। 55 इंच वेरिएंट की कीमत ₹51,990, 65 इंच वेरिएंट की कीमत ₹70,990, और 75 इंच वेरिएंट की कीमत ₹1,14,990 रखी गई है। ग्राहक इन स्मार्ट टीवी को TCL के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स और Amazon जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।

TCL का यह स्मार्ट टीवी सीरीज उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो मिड-बजट में प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। चाहे वह फिल्में देखना हो, स्पोर्ट्स हो या गेमिंग — यह टीवी हर पहलू में शानदार प्रदर्शन करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology