न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी

OpenAI ने चेतावनी जारी की है कि Superintelligent AI इंसानों से भी अधिक स्मार्ट हो सकता है। जानें कैसे यह तकनीक दुनिया, रोजगार और गवर्नेंस सिस्टम को बदल सकती है और इसके लिए क्यों तैयारी जरूरी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 6:07:23

इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दौर अब अगले स्तर पर पहुंच चुका है – सुपर इंटेलिजेंट AI (Superintelligent AI)। मेटा, OpenAI और कई टेक कंपनियां इस पर काम कर रही हैं। हाल ही में ChatGPT बनाने वाली OpenAI ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दुनिया ऐसे दौर में कदम रखने वाली है, जहां मशीनें सबसे बुद्धिमान इंसानों से भी अधिक स्मार्ट हो जाएंगी। कंपनी का मानना है कि समाज और गवर्नेंस सिस्टम इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं। OpenAI ने कहा कि सुपरइंटेलिजेंस अपेक्षा से जल्दी आ सकती है और इसके लिए अर्थव्यवस्था, रोजगार और शासन व्यवस्था में तुरंत बदलाव करना आवश्यक होगा।

Superintelligent AI आने से क्या होगा बदल?

OpenAI का दृष्टिकोण है कि भविष्य में AI सिस्टम केवल एक सीमित टास्क करने वाले टूल नहीं रहेंगे। ये सिस्टम इतने सक्षम होंगे कि जटिल और समय-साध्य कामों को भी मिनटों में निपटा देंगे, जिनमें इंसानों को हफ्तों या महीनों का समय लगता है। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन का कहना है कि यह भविष्य अब दूर नहीं है। उन्होंने बताया कि 2028 तक दुनिया की इंटेलेक्चुअल कैपेसिटी डेटा सेंटर में केंद्रित हो जाएगी। ऑल्टमैन के अनुसार, ऐसे AI सिस्टम न केवल नेतृत्व और शोध के तरीके बदल देंगे, बल्कि इंसानों की तुलना में बेहतर रिसर्च और कंपनियों का प्रबंधन भी कर पाएंगे।

OpenAI ने तैयारी की सलाह दी

हाल के वर्षों में AI टूल्स बेहद तेज़ और एडवांस हो गए हैं। अब ये उपकरण ऐसे काम मिनटों में कर देते हैं, जिन्हें इंसान घंटों या दिनों में पूरा करते हैं। अगर यही गति बनी रही, तो निकट भविष्य में ऐसे टूल्स आएंगे जो विभिन्न क्षेत्रों के इंटेलेक्चुअल टास्क में इंसानों को पीछे छोड़ देंगे। OpenAI का कहना है कि इस बदलाव का तरीका अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसकी तैयारी आज से ही शुरू करनी होगी। कंपनी के अनुसार, सुपरइंटेलिजेंस बिजली और औद्योगिक मशीनरी जैसी बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।

Superintelligent AI से जुड़ी चुनौतियां

जहां सुपरइंटेलिजेंस को एक क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है, वहीं इसके खतरे भी कम नहीं हैं। OpenAI ने चेतावनी दी है कि इससे बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है, कुछ कंपनियों के पास अत्यधिक धन और संसाधन केंद्रित हो सकते हैं, शक्तिशाली AI सिस्टम का गलत उपयोग हो सकता है, और मौजूदा नियम और कानून इस नई तकनीक को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत