न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OnePlus 15: मिलेगा 165Hz डिस्प्ले और दमदार ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, जानें लॉन्च डिटेल्स

OnePlus 15 जल्द लॉन्च होने वाला है जिसमें 165Hz LTPO OLED डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। जानें पूरी डिटेल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 8:29:38

OnePlus 15: मिलेगा 165Hz डिस्प्ले और दमदार ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, जानें लॉन्च डिटेल्स

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद, स्मार्टफोन इंडस्ट्री की नजरें अब OnePlus पर टिक गई हैं। कंपनी अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को मार्केट में लाने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, डिवाइस से जुड़ी सभी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यह है कि OnePlus ने अपनी पुरानी कैमरा पार्टनरशिप Hasselblad के साथ हाथ मिला कर काम करना बंद कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि OnePlus 15 में हमें बिल्कुल नया कैमरा सेटअप और और भी बेहतर हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी कैमरा परफॉर्मेंस को और तेज़ करने के लिए Detail MaxEngine नामक नया इंजन भी पेश कर सकती है।

पिछली सीरीज़ से बड़ा अपग्रेड

OnePlus 15 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिस्प्ले माना जा रहा है। जहां OnePlus 13 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल दिया गया था, वहीं नया मॉडल 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा। यह अपग्रेड न केवल विजुअल एक्सपीरियंस को स्मूद बनाएगा बल्कि गेमिंग के दौरान भी अलग ही स्तर का अनुभव देगा। इससे पहले 165Hz या 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सिर्फ गेमिंग फोन जैसे ASUS ROG सीरीज में देखा गया था। ऐसे में OnePlus 15 फ्लैगशिप सेगमेंट के लिए नए मानक तय कर सकता है, जहां अब तक 120Hz को ही प्रीमियम फीचर माना जाता रहा है।

लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 को सबसे पहले अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद जनवरी में यह भारतीय बाजार में रिटेल स्टोर्स तक पहुंचेगा। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी नहीं की गई है। इस फोन के लिए यूजर्स को तीन कलर वेरिएंट्स मिलने की उम्मीद है, जो डिजाइन को और प्रीमियम बनाएंगे।

OnePlus 15 के संभावित स्पेसिफिकेशन

खबरों के मुताबिक, इस डिवाइस में 6.78-इंच का फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट किया जाएगा। प्रोसेसिंग पावर के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 16 पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल को आसान बनाएगी।

ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो OnePlus 15 इस बार और भी ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम का भी विकल्प मिलेगा। यानी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों ही मामलों में यह फोन बेहद पावरफुल साबित हो सकता है।

iPhone 17 से सीधी टक्कर

OnePlus हमेशा से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी को लेकर गंभीर रहा है। इस बार कंपनी का मकसद साफ तौर पर iPhone 17 सीरीज को टक्कर देना है। हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल ट्रिपल कैमरा और अगली पीढ़ी का चिपसेट – ये सभी फीचर्स OnePlus 15 को साल 2025 के सबसे चर्चित फ्लैगशिप्स में से एक बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला