न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ रहे दो नए 5G स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन चिप और इनबिल्ट कूलिंग फैन की भी होगी सुविधा

HONOR 26 दिसंबर को चीन में WIN सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। 10,000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, कूलिंग फैन, हाई-एंड सिक्योरिटी और दमदार डिस्प्ले के साथ ये फोन इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 3:21:37

10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ रहे दो नए 5G स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन चिप और इनबिल्ट कूलिंग फैन की भी होगी सुविधा

26 दिसंबर को HONOR चीन में अपनी नई WIN सीरीज के तहत दो दमदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज में HONOR WIN और HONOR WIN RT शामिल होंगे। लॉन्च से पहले कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि ये दोनों स्मार्टफोन इंडस्ट्री के पहले ऐसे डिवाइस होंगे, जिनमें 10,000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी के साथ ये फोन लंबे समय तक इस्तेमाल और हेवी परफॉर्मेंस के लिए नए मानक सेट करने वाले हैं।

HONOR X70 को भी छोड़ेंगे पीछे

अब तक HONOR X70 को कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन माना जा रहा था, जिसमें 8300mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन नई WIN सीरीज इस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोन्स में एडवांस्ड सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स इन डिवाइसेज़ पर करीब 5 घंटे तक लगातार गेमिंग कर पाएंगे और इसके बावजूद 50 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी बची रहेगी।

हाई-एंड सिक्योरिटी और मजबूती

HONOR पहले ही साफ कर चुका है कि WIN सीरीज में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह सेंसर गीले हाथों से भी फोन को अनलॉक करने में सक्षम होगा और सिर्फ एक टच में 0.14 सेकंड के भीतर फोन अनलॉक कर देगा। मजबूती के लिहाज से भी ये फोन किसी से कम नहीं होंगे। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इन्हें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिल सकती है, जिससे ये लगभग पूरी तरह वाटरप्रूफ बन जाएंगे।

दमदार स्नैपड्रैगन चिप और कूलिंग फैन

परफॉर्मेंस के मोर्चे पर HONOR WIN और WIN RT में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का दावा है कि इन डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 44 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए इन फोन्स में खास इंटरनल कूलिंग फैन भी दिया जा सकता है।

शानदार डिस्प्ले और ऑडियो एक्सपीरियंस

WIN सीरीज के स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ऑडियो के लिए इसमें HONOR सराउंड सबवूफर 2.0 दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव और ज्यादा इमर्सिव हो जाएगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इनमें बड़े सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं