Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले आतंकी, फिर ड्रोन – अब साइबर अटैक की तैयारी में पाकिस्तान, इस फाइल पर क्लिक करते ही हो सकता है बड़ा नुकसान

पाकिस्तान ने आतंकी और ड्रोन हमलों के बाद अब साइबर अटैक की तैयारी कर ली है। Dance of the Hillary नामक खतरनाक वायरस के ज़रिए सोशल मीडिया पर फाइल भेजी जा रही है, जिस पर क्लिक करते ही हो सकता है बड़ा नुकसान। जानें कैसे बचें इस खतरे से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 10:24:58

पहले आतंकी, फिर ड्रोन – अब साइबर अटैक की तैयारी में पाकिस्तान, इस फाइल पर क्लिक करते ही हो सकता है बड़ा नुकसान

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ नई-नई साजिशें रच रहा है। पहले उसने सीमा पार से आतंकियों को भेजा, फिर ड्रोन के ज़रिए हमले करवाए और अब उसने इंटरनेट को हथियार बनाकर एक नई साइबर जंग छेड़ दी है। अब पाकिस्तान खतरनाक वायरस का सहारा लेकर भारत पर साइबर अटैक की तैयारी में जुटा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'Dance of the Hillary' नामक एक खतरनाक मैलवेयर को एक फाइल के रूप में सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है, जिससे भारत के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की योजना है।

अगर आपको व्हाट्सऐप, फेसबुक, टेलीग्राम या ईमेल पर कोई भी अज्ञात फाइल प्राप्त होती है, तो उस पर क्लिक करने से बचें। यह एक छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इस फाइल के जरिए आपके डिवाइस में मैलवेयर पहुंच सकता है जो आपकी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी चुरा सकता है।
Dance of the Hillary क्या है?

‘Dance of the Hillary’ एक बेहद खतरनाक मैलवेयर है जिसे वीडियो फाइल या डॉक्युमेंट फॉर्मेट में फैलाया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि एक बार अगर यह वायरस आपके डिवाइस में प्रवेश कर जाए, तो यह तुरंत सक्रिय होकर आपके डेटा को चुरा सकता है। यह वायरस प्रायः ‘tasksche.exe’ नाम की फाइल के रूप में सामने आता है। इस फाइल पर क्लिक करना भारी नुकसान दे सकता है।

Malware Attack से बचने के उपाय:

- एक मजबूत और अपडेटेड एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें।
- अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।
- किसी भी संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
- मजबूत और यूनिक पासवर्ड का उपयोग करें।
- ऐप डाउनलोड करते समय अधिक सतर्क रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही डाउनलोड करें।

साइबर अपराध होने पर क्या करें?

अगर गलती से आपने किसी संदिग्ध फाइल पर क्लिक कर दिया है और उससे आपको कोई नुकसान हुआ है, तो घबराएं नहीं। तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और विस्तार से पूरी घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology