न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Apple ने बढ़ाई चीनी कंपनियों की टेंशन, जल्द लॉन्च करेगा बजट MacBook – कीमत और फीचर्स लीक

Apple जल्द ही अपना बजट MacBook लॉन्च करने जा रहा है। इसमें A18 Bionic प्रोसेसर, 8GB RAM और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। कीमत लगभग 63,000 से 72,000 रुपये के बीच हो सकती है। बजट MacBook से Apple चीन की कंपनियों को कड़ी टक्कर देने वाला है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Feb 2026 4:08:35

Apple ने बढ़ाई चीनी कंपनियों की टेंशन, जल्द लॉन्च करेगा बजट MacBook – कीमत और फीचर्स लीक

Apple लंबे समय से बजट-फ्रेंडली लैपटॉप लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी का यह लो-कॉस्ट MacBook जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। नई रिपोर्ट्स में इस सस्ते लैपटॉप के फीचर्स और अनुमानित कीमत के बारे में जानकारी सामने आई है। अफवाहों के अनुसार, एप्पल इसमें अपने फ्लैगशिप A18 Bionic प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी इस बजट MacBook का प्रोडक्शन लगभग 8 मिलियन यूनिट्स यानी 80 लाख यूनिट्स तक करने की योजना बना रही है। मुख्य उद्देश्य है चीन की कंपनियों को बजट लैपटॉप सेगमेंट में कड़ी टक्कर देना।

बजट MacBook की कीमतें और मॉडल

कोरियाई मीडिया मिरर डेली की रिपोर्ट के अनुसार, Apple का लो-कॉस्ट MacBook लॉन्च का प्लान तैयार है। मेमोरी चिपसेट में कुछ कटौती के बावजूद कंपनी इसे मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। अनुमान है कि इसकी कीमत 699 डॉलर (लगभग 63,000 रुपये) से 799 डॉलर (लगभग 72,000 रुपये) के बीच हो सकती है। मौजूदा Apple MacBook की कीमत करीब 1 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बजट MacBook की कीमत एंट्री-लेवल MacBook Air से लगभग 300 डॉलर यानी 27,000 रुपये कम होगी।

एप्पल की इंटरनल टीम का अनुमान है कि इस लो-कॉस्ट MacBook की डिमांड 8 मिलियन यूनिट्स तक रह सकती है। अधिकांश यूनिट्स ताइवान के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Quanta द्वारा तैयार की जाएंगी, जबकि Foxconn करीब 2.3 मिलियन यूनिट्स को असेंबल करेगा।

लो-कॉस्ट होने के बावजूद मिलेंगे अच्छे फीचर्स

इस नए बजट MacBook में A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल होने की संभावना है। यह वही चिपसेट है, जो 2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 Pro सीरीज में मौजूद था। इसका आर्किटेक्चर M1 प्रोसेसर जैसा है, जिसे MacBook Air में इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ लैपटॉप में 8GB RAM और बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।

हालांकि, बजट मॉडल होने के कारण कुछ फीचर्स इसमें शामिल नहीं होंगे। उदाहरण के लिए, Thunderbolt पोर्ट की कमी से डेटा ट्रांसफर स्पीड धीमी हो सकती है। यूजर्स USB Type-C के जरिए ही डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे। उम्मीद है कि Apple इस सस्ते MacBook को साल की पहली छमाही में लॉन्च करेगा, जिसमें 12.9 इंच की डिस्प्ले भी दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत