न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों का होगा समग्र विकास, वाइब्रेंट विलेज 2.0 में शामिल किए गए ये गांव

उत्तराखंड के नेपाल सीमा सटे 40 गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज 2.0 योजना में शामिल। इन गांवों का सर्वेक्षण शुरू, ऑल वेदर रोड, 4G कनेक्टिविटी, टीवी और ग्रिड विद्युत आपूर्ति सहित समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 9:35:00

उत्तराखंड के नेपाल सीमा से सटे 40 गांवों का होगा समग्र विकास, वाइब्रेंट विलेज 2.0 में शामिल किए गए ये गांव

नेपाल सीमा के पास स्थित उत्तराखंड के 40 गांवों को समग्र विकास की दिशा में अब ठोस कार्ययोजना के तहत विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार के महत्वाकाक्षी वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2.0 में शामिल किए गए इन गांवों का वर्तमान में विस्तृत सर्वेक्षण चल रहा है। शासन ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह सर्वेक्षण शीघ्र पूरा करे और संपूर्ण ब्योरा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करे। इस सर्वेक्षण के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि इन गांवों के विकास के लिए कौन-कौन सी योजनाएं सबसे प्रभावी रहेंगी।

सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के सतत विकास को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम चला रही है। इसके पहले चरण में चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के 51 गांवों को शामिल किया गया था, जहां विभिन्न विकास कार्य संचालित हो रहे हैं। अब नेपाल सीमा से सटे इन 40 गांवों को वाइब्रेंट विलेज 2.0 में शामिल किया गया है। इनमें चंपावत जिले के 11, पिथौरागढ़ के 24 और ऊधम सिंह नगर जिले के 5 गांव शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, इन गांवों में चार मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा:

ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी

4-जी टेलीकॉम कनेक्टिविटी

टेलीविजन कनेक्टिविटी

ग्रिड से विद्युत आपूर्ति

इस कड़ी में वर्तमान में प्रत्येक गांव का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण में जनसंख्या, क्षेत्रफल, मौजूदा विकास योजनाओं की स्थिति और स्थानीय सुविधाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

अपर सचिव और राज्य में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर इन गांवों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। योजना में आजिविका विकास, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय बुनियादी ढांचे के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर से यह कार्ययोजना केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्तुत की जाएगी, जिससे इन सीमावर्ती गांवों का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत