न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई लापता, मकान क्षतिग्रस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मची। कई लोग लापता, मकान क्षतिग्रस्त और मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा। SDRF और NDRF राहत कार्य में जुटी, मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:19:21

उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने से मची तबाही, कई लापता, मकान क्षतिग्रस्त, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में बादल फटने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। देहरादून की आपदा के बाद अब चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से बादल फटने की खबर सामने आई है। बुधवार देर रात धुर्मा गांव में अचानक तेज बारिश और बादल फटने से तबाही का मंजर देखने को मिला। इस हादसे में लगभग पाँच मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि अचानक बहे पानी की चपेट में छह लोग फंस गए। राहत की बात यह है कि इनमें से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

मोक्ष नदी का बढ़ा जलस्तर, दहशत में ग्रामीण

स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब तक जनहानि की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि मोक्ष नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली की बताई जा रही है। देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक मकान के सामने से तेज रफ्तार में पानी का सैलाब गुजर रहा है। इस बीच तड़के सुबह एसडीआरएफ की टीम राहत कार्य के लिए नंदप्रयाग पहुंच गई है।

मलबे में तब्दील मकान

गुरुवार की सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो चारों ओर तबाही का नजारा देखने को मिला। एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं, सीएमओ ने जानकारी दी कि मेडिकल टीम के साथ तीन 108 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए भेजी गई हैं। सुबह सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नदी किनारे स्थित एक मकान पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है। वहीं आसपास का इलाका पहाड़ों से आए मलवे से पटा पड़ा है। ग्रामीणों के चेहरे पर भय और मायूसी साफ झलक रही है।

प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए

फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार हालात की जांच कर रही हैं। देर रात से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि इस आपदा से कितनी हानि हुई है, इसको लेकर आधिकारिक जानकारी आना अभी बाकी है।

मौसम विभाग ने देहरादून और हरिद्वार में रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। देहरादून और हरिद्वार जिले के लिए रेड अलर्ट, जबकि पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती