न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा निर्वाचन आयोग का नोटिस, कहीं आपका नाम भी तो शामिल नहीं?

यूपी में SIR प्रक्रिया के बाद 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को निर्वाचन आयोग नोटिस भेजेगा। जानें नोटिस क्यों जारी हो रहे हैं, तारीखें क्या हैं और कैसे चेक करें अपना नाम मतदाता सूची में।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 Jan 2026 4:41:21

यूपी में 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा निर्वाचन आयोग का नोटिस, कहीं आपका नाम भी तो शामिल नहीं?

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इसके साथ ही अब राज्य निर्वाचन आयोग एक अहम कदम उठाने जा रहा है। आयोग प्रदेश के करीब 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि कहीं आपका नाम भी इस सूची में तो शामिल नहीं है।

6 जनवरी से शुरू होगा नोटिस भेजने का चरण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि 6 जनवरी 2026 से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ये नोटिस उन मतदाताओं को भेजे जाएंगे, जिनकी एसआईआर के दौरान ‘मैपिंग’ नहीं हो सकी। निर्वाचन प्रक्रिया में ‘मैपिंग’ का मतलब उन मतदाताओं से है, जिनके गणना प्रपत्र (फॉर्म) एसआईआर के दौरान साइन होकर प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक 91 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं। वहीं लगभग 8 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई, और इनकी संख्या करीब 1 करोड़ 4 लाख है।

बूथों की संख्या बढ़ी, आंकड़े भी आए सामने

नवदीप रिणवा के अनुसार, राज्य में मतदाता सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 15,030 नए मतदान बूथ जोड़े गए हैं। अब प्रत्येक बूथ पर औसतन 1200 मतदाता रखे गए हैं। एसआईआर के दौरान 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा फॉर्म साइन होकर वापस आए।

इस प्रक्रिया में सामने आया कि 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि 2.17 करोड़ मतदाता स्थानांतरित या छूटे हुए हैं। इसके अलावा 25.47 लाख मतदाता ऐसे मिले, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे।

UP SIR में कितने नाम सूची में नहीं लौटे?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में वापस नहीं आए हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए दावा और आपत्ति की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तय की गई है। इन आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी तक कर लिया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

किसे भरना है फॉर्म और किसे नहीं?

रिणवा ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल है, उन्हें फॉर्म-6 भरने की जरूरत नहीं है। वहीं जिनका नाम सूची में नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 के जरिए दावा करना होगा। स्थान परिवर्तन की स्थिति में फॉर्म-8 भरा जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ECINET मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए मतदाता अपने मोबाइल फोन से ही अपना नाम मतदाता सूची में आसानी से चेक कर सकते हैं।

आयोग की प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा गया?

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं से बीएलओ संपर्क नहीं कर पाए, या जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से वापस प्राप्त नहीं हुए—जैसे स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरण, मतदान क्षेत्र में अनुपस्थित या लापता होना, अथवा 26 दिसंबर 2025 तक फॉर्म जमा न किया जाना—ऐसे सभी पात्र मतदाता दावा एवं आपत्ति अवधि (06.01.2026 से 06.02.2026) के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता सूची में शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल