न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती

उत्तर प्रदेश में चीनी के बढ़ते दामों के बीच CM योगी ने पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी दी। जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 22 Aug 2026 5:31:52

चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती

उत्तर प्रदेश में चीनी की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता होने की बात कहते हुए लोगों से परेशान न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की चीनी मिलों में फिलहाल 179.38 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक मौजूद है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चीनी की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों के साथ-साथ जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही बाजार में उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

सरकारी और निजी मिलों में कितना स्टॉक?

समीक्षा बैठक में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल चीनी का भंडार है।

बैठक में बताया गया कि जून और जुलाई के दौरान चीनी मिलों ने कुल 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बिक्री के बावजूद इसका एक बड़ा हिस्सा अभी बाजार में उपलब्ध है।

जरूरत पड़ी तो 15 अक्टूबर से मिलें होंगी चालू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर जरूरत महसूस होती है तो चीनी मिलों का संचालन 15 अक्टूबर से शुरू कराया जाए।

वहीं, पेराई सत्र 2026-27 को लेकर बैठक में बताया गया कि प्रदेश में करीब 28.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होने का अनुमान है। इससे लगभग 90 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।

स्टॉक सीमा को लेकर भी दिए निर्देश

चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने स्टॉक सीमा से जुड़े प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक कोई डीलर 30 दिन से अधिक का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेगा। इसके अलावा एक समय में 400 टन से ज्यादा चीनी रखने की अनुमति नहीं होगी।

बल्क कंज्यूमर्स के लिए भी 15 दिन से अधिक का स्टॉक रखने पर रोक की जानकारी दी गई। वहीं, चीनी मिलों को अपने मासिक कोटे की चीनी बिक्री की तारीख से सात दिन से ज्यादा समय तक गोदाम में रखने की अनुमति नहीं होगी।

जिलाधिकारियों को गोदामों की जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को चीनी मिलों के साथ-साथ थोक और फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से उपलब्ध स्टॉक और बाजार में कीमतों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अगर किसी क्षेत्र में कृत्रिम कमी पैदा करने या कीमतों में अनुचित बढ़ोतरी की स्थिति सामने आती है, तो इसकी जानकारी तुरंत शासन को दी जाए।

48 लाख किसानों को हुआ भुगतान

बैठक में पेराई सत्र 2025-26 से संबंधित जानकारी भी साझा की गई। इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत