न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में संपत्ति खरीदने वालों के लिए अलर्ट, सरकार ने बदले रजिस्ट्रेशन के नियम, अब PAN कार्ड के बिना नहीं होगा पंजीकरण

उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूरी खबर। अब बिना PAN कार्ड के जमीन या मकान की रजिस्ट्री नहीं होगी। सरकार ने नियम बदलते हुए फॉर्म 60 की व्यवस्था खत्म कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 12:44:28

यूपी में संपत्ति खरीदने वालों के लिए अलर्ट, सरकार ने बदले रजिस्ट्रेशन के नियम, अब PAN कार्ड के बिना नहीं होगा पंजीकरण

लखनऊः उत्तर प्रदेश में घर या जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में संशोधन करते हुए पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना PAN कार्ड के किसी भी प्रकार की संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी। इस संबंध में शासन स्तर से स्पष्ट आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में पैन नंबर दर्ज करना और उसका सत्यापन कराना अब जरूरी होगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले से बेनामी लेन-देन पर अंकुश लगेगा और प्रॉपर्टी सौदों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

सभी उप निबंधकों को जारी हुए निर्देश

महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी उप निबंधकों को निर्देश भेजे गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री के दौरान पैन कार्ड का विवरण देना अनिवार्य होगा। जारी निर्देशों के अनुसार, संपत्ति से जुड़े हर विलेख में स्थायी खाता संख्या (PAN) का उल्लेख करना जरूरी किया गया है। इसके तहत सभी उप निबंधकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संपत्ति पंजीकरण से संबंधित ऑनलाइन आवेदन में सभी पक्षकारों का पैन नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज हो और उसी आधार पर नियमानुसार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

फॉर्म 60 की व्यवस्था समाप्त

सरकार ने अब फॉर्म 60 के विकल्प को पूरी तरह खत्म कर दिया है। पहले जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं होता था, वे आयकर विभाग से जुड़े फॉर्म 60 को भरकर संपत्ति की रजिस्ट्री करा लेते थे। नई व्यवस्था के तहत अब ऐसा संभव नहीं होगा। शासन का कहना है कि पैन कार्ड को अनिवार्य करने से जमीन और मकान में होने वाले अनियंत्रित निवेश पर रोक लगेगी और फर्जी लेन-देन पर भी लगाम लगेगी।

जमीन घोटालों पर कसने की तैयारी

गौरतलब है कि नोएडा, गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पहले ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां एक ही जमीन की रजिस्ट्री अलग-अलग लोगों के नाम पर कर दी गई। जमीन माफिया इस तरह लोगों को धोखा देकर लाखों रुपये की ठगी कर लेते थे। सरकार को उम्मीद है कि नए नियम लागू होने से ऐसे मामलों में कमी आएगी और आम लोगों को प्रॉपर्टी धोखाधड़ी से राहत मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल