न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों के बदले पद; कमिश्नर से लेकर जल निगम तक कई विभागों में बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कमिश्नर, जल निगम, आयुष, ग्राम्य विकास और सहकारिता समेत कई विभागों में बदलाव हुआ है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 8:54:03

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों के बदले पद; कमिश्नर से लेकर जल निगम तक कई विभागों में बदलाव

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में मंडलायुक्त, ग्राम्य विकास, आयुष, राजस्व, जल निगम, सहकारिता और नियोजन विभाग से जुड़े पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

कमिश्नर स्तर पर बदली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार संगीता सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मंडलायुक्त, मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। वहीं ओम प्रकाश आर्य को राजस्व परिषद, प्रयागराज से हटाकर मंडलायुक्त, अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरी शंकर प्रियदर्शी को महानिदेशक, आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपा गया है। वहीं चैत्रा वी. को आयुष विभाग से हटाकर सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

जल निगम में भी बड़ा बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल में उत्तर प्रदेश जल निगम से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव हुआ है। रवींद्र कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक, अमृत के पद से मुक्त किया गया है।

उनकी जगह मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) और राज्य मिशन निदेशक, अमृत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह डॉ. राज शेखर को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के पद से हटाकर सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। योगेश कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

सहकारिता और अन्य विभागों में भी तैनाती

कुमार प्रशांत को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता बनाया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

गुरर्ला श्रीनिवासुलु — सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग
अमृत पाल कौर — संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
देवेंद्र कुमार पाण्डेय — विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
विवेक श्रीवास्तव — विशेष सचिव, पशुधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
अमृत त्रिपाठी — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
ओम प्रकाश राय — विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

इसके साथ ही नवनीत सेहारा को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद से मुक्त कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत