न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी पर बवाल, हिंदू संगठनों में उबाल

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। संत समाज ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 2:21:13

संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी पर बवाल, हिंदू संगठनों में उबाल

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरे हिंदू संत समाज और हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोपी युवक ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये न केवल अपशब्द कहे, बल्कि यह भी लिखा, “अगर वह मेरे घर की बात करता, तो मैं उसका गला काट देता।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हर तरफ इसकी निंदा हो रही है।

महिलाओं पर बयान के बाद विवादों में घिरे संत

हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं को नैतिकता और मर्यादा में रहकर जीवन जीने की सलाह दी थी। उन्होंने समाज में बढ़ते बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड कल्चर को लेकर चिंता जताई थी और इसे सामाजिक ताने-बाने के लिए हानिकारक बताया था। उनके इस बयान के बाद कुछ वर्गों ने उनकी आलोचना की, वहीं कुछ ने समर्थन भी जताया। इसी संदर्भ में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें धमकी दी गई।

धमकी देने वाला वीडियो से आक्रोशित

जिस वीडियो में संत प्रेमानंद समाज के नैतिक पतन पर अपनी राय रखते नजर आते हैं, उसी को लेकर आरोपी युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसने लिखा कि संत ने यदि उसके घर के बारे में कुछ कहा होता, तो वह उनकी गर्दन काट देता। यह बयान न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि एक संत के खिलाफ खुलेआम हिंसा की धमकी भी है।

संत समाज ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले के बाद संत समाज और हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने कहा, "अगर कोई प्रेमानंद महाराज की ओर भी आंख उठाकर देखेगा, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम अपनी छाती पर गोली खाने के लिए तैयार हैं, लेकिन संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

आरोपी पर हो सख्त कार्रवाई की मांग

दिनेश बाबा ने सरकार से अपील की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके। वहीं, महंत रामदास जी ने कहा कि, “गाय, कन्या और साधु की रक्षा करना समाज का धर्म है। प्रेमानंद जी के खिलाफ ऐसी घटिया टिप्पणी करने वाला व्यक्ति साधु समाज से नहीं बचेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप