न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय ने पहली बार पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया। उन्होंने हेराफेरी में किसी भी भूमिका से इनकार किया, लेकिन चढ़ावे की सुरक्षा की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की। मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Jun 2026 10:49:51

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहली बार पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। अयोध्या पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि कथित चढ़ावा चोरी या धन की हेराफेरी में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार चंपत राय ने बताया कि जैसे ही उन्हें दान राशि में अनियमितता की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल सक्रिय होकर कार्रवाई शुरू कराई। उनका दावा है कि उनकी पहल पर ही संदिग्ध लोगों की पहचान हुई और बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे की सुरक्षा और उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने की नैतिक जिम्मेदारी उनके पद के कारण उनकी थी।

'चढ़ावे की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी'

पुलिस को दिए अपने बयान में चंपत राय ने कहा कि उनका नाम इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की वित्तीय हेराफेरी से नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा, "चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका नहीं है। जैसे ही मुझे इस संबंध में जानकारी मिली, मैंने तत्काल कदम उठाए और मेरे कहने पर ही आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई हुई। यह जरूर मानता हूं कि चढ़ावे में किसी तरह की हेराफेरी न हो, इसकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी।"

गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा विवाद सामने आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी क्रम में दोनों पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा लगातार बढ़ा

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में अयोध्या पुलिस अब तक रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसियां लगातार इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। पुलिस की जांच में कुछ बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनसे पूछताछ की जा रही है और उनकी संलिप्तता की भी जांच चल रही है।

हालांकि इस मामले में दर्ज एफआईआर में चंपत राय का नाम शामिल नहीं है, लेकिन पुलिस ने जांच प्रक्रिया के तहत उनका बयान दर्ज किया। अपने बयान में उन्होंने विस्तार से बताया कि कथित गबन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने किस तरह तत्काल कार्रवाई की और संदिग्ध लोगों के खिलाफ कदम उठाने में सहयोग किया।

चढ़ावा गबन मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपी

अब तक इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव शामिल हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

ट्रस्ट की अगली बैठक में होगा अहम फैसला

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े इस विवाद के बाद अब सभी की नजर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी हुई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि चढ़ावा गबन प्रकरण में आगे की कार्रवाई और दोनों इस्तीफों पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट की आगामी बैठक में लिया जाएगा।

गोविंद देव गिरि ने बताया कि महासचिव चंपत राय ने इस पूरे विवाद की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा सौंपा है। ट्रस्ट इस मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सामूहिक रूप से फैसला करेगा।

70 से 80 लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी

सोमवार को अयोध्या की अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इन सभी आरोपियों को 13 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

उधर, जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक समेत करीब छह बैंकों को नोटिस जारी किए हैं। इन बैंकों से आरोपियों, ट्रस्ट और अन्य संबंधित व्यक्तियों के बैंक खातों तथा लॉकरों का पूरा विवरण मांगा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच के दौरान लगभग 70 से 80 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिनकी भूमिका या जानकारी इस पूरे प्रकरण से जुड़ी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें