न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड: तीसरी गिरफ्तारी, निक्की का जेठ रोहित भाटी पुलिस की जद में

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड में तीसरी गिरफ्तारी हुई है। निक्की के जेठ रोहित भाटी को पुलिस ने सिरसा टोल से पकड़ा। इससे पहले पति विपिन और सास दयावती जेल भेजे जा चुके हैं। जानें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Aug 2025 9:52:19

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड: तीसरी गिरफ्तारी, निक्की का जेठ रोहित भाटी पुलिस की जद में

ग्रेटर नोएडा का बहुचर्चित निक्की हत्याकांड लगातार नए मोड़ ले रहा है। पहले ही मृतका के पति विपिन भाटी और उसकी मां दयावती को पुलिस जेल भेज चुकी थी। अब इस केस में तीसरी गिरफ्तारी भी हो गई है। निक्की के जेठ रोहित भाटी को कासना क्षेत्र के सिरसा टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया गया। घटना के बाद से वह फरार था, लेकिन मैनुअल इंटेलिजेंस और गुप्त सूत्रों की जानकारी पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

इससे पहले रविवार को हुए मुठभेड़ में निक्की का पति विपिन गोली लगने से घायल हो गया था। इलाज के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, जांच के दौरान सामने आया कि निक्की और उसकी बहन कंचन परिवार की रोज़ी-रोटी चलाने के लिए ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। क्योंकि विपिन और उसका भाई कामकाज से कोसों दूर रहते थे और अकसर निक्की की कमाई पर ही निर्भर रहते थे।

बहनों का सपना बना ससुराल का विरोध

निक्की और कंचन ने अपने मायकेवालों की मदद से पार्लर खोला था। दोनों मिलकर “मेकओवर बाय कंचन” नाम से काम करती थीं और अपने काम की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। ब्राइडल मेकअप और वीडियो पोस्ट कर उनका काम तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन यही चीज़ ससुराल पक्ष को पसंद नहीं थी। आरोप है कि फरवरी में विपिन और उसके परिवार ने दोनों बहनों के पार्लर को पूरी तरह तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया।

निक्की के पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों भाइयों का रवैया गैर-जिम्मेदाराना था। वे काम करने के बजाय लगातार पैसों और गाड़ियों की मांग करते थे। कभी कहते मर्सिडीज दे दो, कभी स्कॉर्पियो। पार्लर खोलने में उन्होंने बेटी की मदद की थी, लेकिन विपिन वहां से भी पैसे निकाल लेता था। परिवार के एक रिश्तेदार का दावा है कि विपिन पिछले एक साल से उनके घर की लग्जरी कार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था और यहां तक कि 60 लाख रुपये की डिमांड भी की थी।

इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया बना विवाद का मुद्दा

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला के अनुसार, 21 अगस्त को निक्की और विपिन के बीच पार्लर को दोबारा शुरू करने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने को लेकर तीखी बहस हुई थी। निक्की ने साफ कहा कि उन्हें कोई रोक नहीं सकता, जबकि विपिन का कहना था कि उनके परिवार में ऐसे काम की मनाही है। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विपिन ने निक्की से मारपीट शुरू कर दी।

दोनों बहनें सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। उनके “मेकओवर बाय कंचन” इंस्टाग्राम अकाउंट पर 54,500 से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कंचन के निजी अकाउंट को 22 हजार से अधिक लोग फॉलो करते थे, जबकि निक्की का अकाउंट प्राइवेट था, जिस पर 1,147 फॉलोअर्स थे। उनकी पोस्ट को 29 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके थे।

एक ही घर में दो बहनों की शादी, दहेज बना बोझ

निक्की के भाई रोहित गुर्जर ने बताया कि दिसंबर 2016 में उनकी दोनों बहनों की शादी सिरसा के एक ही परिवार में हुई थी। निक्की की शादी विपिन से और कंचन की शादी उसके बड़े भाई रोहित भाटी से कराई गई थी। शादी के दो साल बाद से ही दहेज की मांग बढ़ने लगी थी, खासकर लग्ज़री गाड़ियों की।

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले हमने करीब आठ लाख रुपये लगाकर उनकी मदद से पार्लर दोबारा शुरू किया था। दोनों बहनें अपने बच्चों की परवरिश और खर्च खुद संभाल रही थीं क्योंकि उनके पति बेरोजगार थे। परिवार घर पर ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाता है। लेकिन इसी साल फरवरी में ससुराल वालों ने उनका पूरा पार्लर तोड़ दिया। इसके बावजूद दोनों बहनें हार नहीं मान रही थीं और फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने की जिद पर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप