न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छांगुर बाबा की दौलत पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

ईडी ने छांगुर बाबा की 100 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए कुर्की की तैयारी शुरू की है। 13 घंटे की छापेमारी में बेनामी संपत्ति, विदेशी फंडिंग और कई अहम दस्तावेज मिले। जानें इस बड़ी कार्रवाई की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 11:50:51

छांगुर बाबा की दौलत पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब जल्द ही छांगुर बाबा की 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है। इस कार्यवाही के लिए सभी कानूनी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई संपत्तियां बेनामी हैं, जो छांगुर बाबा के करीबी सहयोगियों नीतू और नवीन के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदी गई हैं। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ संपत्तियां सरकारी जमीनों पर भी स्थित हैं, जो जांच का विषय बनी हुई हैं।

गुरुवार रात, ईडी की एक विशेष टीम 13 घंटे तक चली छानबीन के बाद उतरौला से लौट आई। इस दौरान उन्होंने जिन-जिन ठिकानों पर छापे मारे थे, वहां नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इन नोटिसों में उन वस्तुओं और दस्तावेजों का भी जिक्र है जिन्हें ईडी ने जब्त किया है। इसकी एक प्रति बलरामपुर जिला प्रशासन को भी सौंपी गई है।

जब्त दस्तावेज़ों का विस्तृत ब्योरा

ईडी ने ‘एनेक्जर-ए’ नामक सूची में कुल 25 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दस्तावेजों का ब्यौरा दर्ज किया है। इनमें सबसे खास बात यह है कि नीतू, नवीन रोहरा और नवीन घनश्याम रोहरा उर्फ जमालुद्दीन द्वारा इस्लाम धर्म स्वीकारने के संबंध में घोषणाएं और शपथपत्र शामिल हैं। इसके अलावा, लेनदेन से जुड़े कागजात, 106 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी फंडिंग से संबंधित दस्तावेज, यूएई की रैक इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, हबीब बैंक एजी जुरिच और एसबीआई समेत अन्य बैंकों में लेनदेन का विवरण भी ईडी को हाथ लगा है। कुछ विदेशी मुद्राएं भी बरामद हुई हैं।

भूमि सौदों से जुड़े अहम कागजात

ईडी को मुंबई स्थित रनवाल ग्रीन्स प्रोजेक्ट से संबंधित ड्राफ्ट सेल डीड, पॉवर ऑफ अटॉर्नी और उतरौला में स्थित एक बुटीक शोरूम के ट्रांसफर संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं। यह शोरूम नीतू रोहरा ने छांगुर बाबा को सौंपा था, जिसके समर्थन में शपथ पत्र भी मिला है। इसके अलावा, दस्तावेजों में कंपनी रजिस्ट्रेशन, पॉवर ऑफ अटॉर्नी, बैंक स्टेटमेंट, जमीन खरीद और विदेशी निवेश की रसीदें भी शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व पीएमएलए के सहायक निदेशक सुधांशु सिंह कर रहे थे। उनके साथ प्रवर्तन अधिकारी तरुण कुमार यादव, यूडीसी शम्भू कुमार और सीआरपीएफ की 91 बटालियन के जवान शामिल थे, जिन्होंने इस अहम कार्रवाई को अंजाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल