न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बवाल, बाबा बागेश्वर के बयान पर AMU प्रोफेसर रिहान अख्तर का पलटवार

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बाबा बागेश्वर के बयान पर एएमयू प्रोफेसर रिहान अख्तर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह धार्मिक मान्यताओं में दखल है। कुर्बानी न करने की बात हज और इस्लामिक परंपरा के खिलाफ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 12:57:58

बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बवाल, बाबा बागेश्वर के बयान पर AMU प्रोफेसर रिहान अख्तर का पलटवार

बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी को लेकर इन दिनों देश में बहस तेज हो गई है। बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए जीव हत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की बात कही है। इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के थियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रिहान अख्तर ने बाबा बागेश्वर के बयान को खारिज करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब क्या आपकी हर बात मानी जाएगी? आज कुर्बानी से मना कर रहे हैं, कल रोजा और नमाज को लेकर भी सवाल उठाओगे?

कुर्बानी न हो तो हज भी अधूरा

प्रोफेसर रिहान अख्तर ने कहा कि बकरीद एक धार्मिक परंपरा है और हज के दौरान हजारों जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। अगर कोई मुसलमान कुर्बानी नहीं करता है, तो उसका हज पूरा नहीं माना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बाबा बागेश्वर कुर्बानी न देने की बात कर रहे हैं, लेकिन कल को वह रोजा, नमाज और जकात पर भी सवाल उठा सकते हैं। ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

“अब क्या उनकी हर बात मानी जाएगी?” – रिहान अख्तर

रिहान अख्तर ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं की जानी चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन अब क्या उनकी हर एक बात पर अमल होगा? उन्होंने कहा कि धर्मों में विविधता है, और सभी धर्मों की परंपराओं को सम्मान मिलना चाहिए। किसी एक की राय सभी पर थोपना तर्कसंगत नहीं है।

बाबा बागेश्वर ने क्यों दी थी कुर्बानी बंद करने की दलील

बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बकरीद पर बलि प्रथा को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "जीव हिंसा किसी भी धर्म में उचित नहीं मानी जा सकती। हम बलि प्रथा के पक्ष में नहीं हैं और बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी का समर्थन नहीं करते। जब किसी को हम जीवन नहीं दे सकते तो उसे मारने का अधिकार हमें किसने दिया?" उन्होंने यह भी कहा कि जिस समय बकरी की बलि दी जाती थी, संभवतः वह एक व्यवस्था रही होगी, लेकिन अब समय बदल चुका है।

धार्मिक आस्थाओं पर टकराव की स्थिति

इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि बकरीद की कुर्बानी को लेकर धार्मिक आस्थाओं और मान्यताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। जहां एक ओर धीरेंद्र शास्त्री जीव हिंसा को अनुचित मानते हैं, वहीं मुस्लिम धर्मगुरु इसे धार्मिक परंपरा और कर्तव्य मानते हैं। बहस का केंद्र अब यही है कि क्या किसी एक धर्म की मान्यता दूसरे धर्म की आस्था को प्रभावित कर सकती है?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम