न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, ध्वजारोहण के साथ राम मंदिर का निर्माण हुआ पूर्ण

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूर्ण, ध्वजारोहण के साथ 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर पर झंडा फहराया, रामनगरी में भव्य सजावट और फूलों से सुसज्जित मार्ग।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 12:11:53

अयोध्या में 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त, ध्वजारोहण के साथ राम मंदिर का निर्माण हुआ पूर्ण

अयोध्या के राम मंदिर पर मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ सनातन धर्मियों की 500 साल पुरानी प्रतीक्षा का अंत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 टन वज़न और 44 फीट लंबे दंड पर ध्वजा फहराई। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:45 बजे पीएम मोदी के रिमोट दबाने पर यह झंडा मात्र चार मिनट में मंदिर के शिखर तक पहुँच गया। जैसे ही ध्वज शिखर पर फहरा, पूरा परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ राम मंदिर का भव्य निर्माण भी संपूर्ण हो गया।

यह ध्वज 10 फीट ऊँचा और 20 फीट लंबा त्रिकोणीय है। इसमें भगवान श्रीराम की प्रतिमा और वीरता का प्रतीक चमकते सूर्य का चित्र अंकित है। साथ ही ‘ॐ’ और कोविदार पेड़ की तस्वीर भी अंकित है, जिसे पुराणों के अनुसार रामराज्य के ध्वज का राजचिन्ह माना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी का विशेष रोड शो

ध्वजारोहण से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी राम जन्मभूमि स्थित मंदिर के लिए रोड शो में निकले। सबसे पहले वे सप्तऋषि मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह और माता शबरी के दर्शन किए। इसके बाद वे शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। अंततः राम दरबार गर्भगृह में जाकर रामलला का विधिवत पूजन और आरती की।

विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त में भव्य आयोजन

यह ऐतिहासिक ध्वजारोहण मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष पंचमी के शुभ मुहूर्त पर हुआ, जो श्रीराम और माता सीता के विवाह पंचमी के अवसर के अनुरूप था। रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर की सड़कें और चौराहे फूलों से सुसज्जित हैं। प्रमुख मार्गों पर फूलों की गुलदस्तियाँ और सजावट ने रामनगरी को अत्यंत आकर्षक रूप दिया है। पेड़-पौधे इस तरह सजाए गए हैं, जैसे रामराज्य की स्थापना का पर्व मनाया जा रहा हो।

नगर निगम ने रामपथ को 500 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया। साकेत महाविद्यालय से लेकर लता चौक तक के डिवाइडरों पर फूलों की मालाएँ सजाई गईं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और शिखर पर धर्म ध्वजारोहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर में 3000 से अधिक फूलों के गमलों की भी व्यवस्था की गई। इस भव्य सजावट और आयोजन ने अयोध्या की गरिमा को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया और इसे स्वर्णिम इतिहास में दर्ज कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल