न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अखिलेश यादव का केंद्र और योगी सरकार पर प्रहार, कहा- 'अगर अवसर मिलता तो POK भी होता भारत का हिस्सा'

अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही चीन और पाकिस्तान को लेकर विदेश नीति की आलोचना की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 11:45:18

अखिलेश यादव का केंद्र और योगी सरकार पर प्रहार, कहा-  'अगर अवसर मिलता तो POK भी होता भारत का हिस्सा'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आतंकी हमलों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा वार किया। उन्होंने सेना के साहस को सलाम किया लेकिन साथ ही सरकार की रणनीतियों पर गंभीर सवाल भी खड़े किए।

ऑपरेशन सिंदूर पर समर्थन और सवाल

दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में सेना की वीरता की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हम भारतीय सेना की बहादुरी के मुरीद हैं। अगर उन्हें और अवसर मिलता, तो संभवतः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत का हिस्सा होता।" उन्होंने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए कहा कि इससे पहले भी एक घटना घटी थी, लेकिन जनता को अंधेरे में रखा गया। उन्होंने केंद्र से यह सवाल पूछा कि आतंकी घटनाएं आखिर बीजेपी सरकार में इतनी बार क्यों हो रही हैं? और अभी तक पहलगाम हमले के दोषी कहां हैं?

कांग्रेस और चिदंबरम का बचाव

पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए सवालों का समर्थन करते हुए अखिलेश ने कहा, “कांग्रेस भी लंबे समय तक सत्ता में रही है, उनके पास संवेदनशील जानकारियाँ होंगी। अगर वे सवाल कर रहे हैं, तो सरकार को जवाब देना चाहिए। जनता को हक है जानने का।”

योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि "उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रशासन में रुचि नहीं लेते। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है और आतंकी घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।"

विदेश नीति को बताया विफल

अखिलेश ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि "भारत की कूटनीति पूरी तरह असफल रही है। आज वैश्विक मंच पर हमारे साथ कोई भी देश मजबूती से खड़ा नहीं है।" उन्होंने पाकिस्तान के खतरे को रेखांकित करते हुए कहा कि “पाकिस्तान से खतरा है, लेकिन चीन भारत के लिए उससे कहीं अधिक गंभीर खतरा है।” अखिलेश ने केंद्र से आग्रह किया कि अगले दस वर्षों तक भारत में चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया जाए और स्वदेशी को अपनाया जाए।

‘नमाजवादी’ टिप्पणी पर पलटवार

बीजेपी सांसद द्वारा समाजवादी पार्टी को ‘नमाजवादी’ कहे जाने पर अखिलेश ने व्यंग्यात्मक लहजे में पलटवार किया। उन्होंने कहा, “बीजेपी के पहले अध्यक्ष के पांच प्रस्तावक ही नमाजवादी थे। बीजेपी सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रही है, जिससे देश को नुकसान हो रहा है।”

आतंकवाद पर ठोस रणनीति की मांग

अंत में अखिलेश ने केंद्र सरकार से देश की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की और कहा कि पहलगाम जैसे हमलों के जिम्मेदारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि देश की जनता को भरोसा मिले कि उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप