न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हेलीकॉप्‍टर से जाना चाहते हैं मेहंदीपुर बालाजी, जानें किराया और रूट का पूरा विवरण

दौसा जिले में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, अब दिल्ली और जयपुर से सीधे मेहंदीपुर बालाजी, आभानेरी चांद बावड़ी और पपलाज माता मंदिर तक सुरक्षित और तेज हवाई यात्रा, देखें पूरा किराया विवरण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 10:15:00

हेलीकॉप्‍टर से जाना चाहते हैं मेहंदीपुर बालाजी, जानें किराया और रूट का पूरा विवरण

राजस्थान के दौसा जिले में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक हवाई यात्रा की सुविधा शुरू कर दी गई है। दौसा जिला प्रशासन और राजस्थान पर्यटन मंत्रालय के निर्देश पर यह हेलीकॉप्टर सेवा 8 दिसंबर से शुरू हुई है। इस सेवा का संचालन ‘बुक योअर हेलीकॉप्टर’ कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस पहल से अब श्रद्धालु और पर्यटक प्रमुख स्थलों तक सुरक्षित और तेज़ी से पहुंच सकेंगे।

दिल्ली से सीधे मेहंदीपुर बालाजी तक हवाई यात्रा

नई हेलीकॉप्टर सेवा के तहत दिल्ली, जयपुर और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (125 किमी) से सीधे मेहंदीपुर बालाजी, विश्व प्रसिद्ध आभानेरी चांद बावड़ी, झाझी रामपुरा और पपलाज माता मंदिर तक हवाई यात्रा का विकल्प उपलब्ध है। कंपनी ने सभी आवश्यक विभागों से एनओसी प्राप्त कर किराया सूची भी जारी कर दी है।

हेलीकॉप्टर में अधिकतम 5 यात्री सवार

‘बुक योअर हेलीकॉप्टर’ के संस्थापक मनीष कुमार सुनारी के अनुसार, सभी मार्गदर्शन और स्थानीय प्रशासन की सलाह के अनुसार किराया तय किया गया है। एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम 5 यात्री ही सवार हो सकते हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहे।

मेहंदीपुर बालाजी के लिए हेलीकॉप्टर किराया सूची

बालाजी हेलिपैड से लोकल जॉयराइड (लगभग 30 किमी) – ₹36,000

बालाजी हेलिपैड से पुष्पवर्षा सहित लोकल जॉयराइड (लगभग 30 किमी + पुष्पवर्षा) – ₹61,000

पिनान हेलिपैड से बालाजी हेलिपैड आना-जाना (प्रतीक्षा समय 1 घंटा) – ₹1,21,000

जयपुर से बालाजी हेलिपैड आना-जाना (प्रतीक्षा समय 1.5 घंटे) – ₹4,11,000

दिल्ली से बालाजी हेलिपैड आना-जाना (प्रतीक्षा समय 1.5 घंटे) – ₹5,41,000

टिकट बुकिंग और यात्रा की जानकारी

इच्छुक श्रद्धालु और पर्यटक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.BookYourHelicopter.com

से हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकते हैं। यह नई सेवा न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और तेज़ यात्रा का विकल्प भी प्रदान करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी