न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसुंधरा राजे और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक चली बातचीत

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। दौरे के दौरान राजे ने साधु-संतों से आशीर्वाद लिया और एसआई अभ्यर्थियों से भी संवाद किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 12:55:30

वसुंधरा राजे और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक चली बातचीत

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत से भेंट की। यह मुलाकात लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुई, जहां भागवत इन दिनों ठहरे हुए हैं। दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक वार्ता चली। हालांकि चर्चा की विषयवस्तु सार्वजनिक नहीं की गई। गौरतलब है कि मोहन भागवत 1 सितंबर की दोपहर जोधपुर पहुंचे थे और वे 10 सितंबर तक यहीं प्रवास करेंगे।

पश्चिम राजस्थान दौरे पर राजे

वसुंधरा राजे पिछले दो दिनों से पश्चिमी राजस्थान के दौरे पर हैं। सोमवार रात वह जोधपुर पहुंचीं और अजीत भवन में विश्राम किया। इसके अगले दिन मंगलवार को वह जैसलमेर के मोहनगढ़ पहुंचीं, जहां उन्होंने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

ईश्वर में आस्था से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

जोधपुर यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में राजे ने कहा, “ईश्वर में सच्ची आस्था और विश्वास रखने से इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती हैं, चाहे इसमें कुछ समय ही क्यों न लगे।” अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने अजीत भवन से की थी। इस मौके पर उन्होंने दशम वीर तेजाजी जयंती और खेजड़ली मेले के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

रामदेवरा में पूजा-अर्चना

मोहनगढ़ से लौटते समय वसुंधरा राजे रामदेवरा पहुंचीं और बाबा रामदेव की समाधि पर मत्था टेका। देर रात वह दोबारा जोधपुर लौटीं और अगले दिन सुबह लाल सागर स्थित आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचीं। वहां उनकी लगभग 20 मिनट की सार्थक बातचीत हुई।

साधु-संतों से मिलीं और लिया आशीर्वाद

इसके बाद वसुंधरा राजे बड़ा रामद्वारा पहुंचीं, जहां संत रामप्रसाद से उन्होंने आशीर्वाद लिया। वहीं राईका बाग के जुगल जोड़ी मंदिर में संत अचलानंद गिरी से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत वह पुनः अजीत भवन लौटीं।

एसआई अभ्यर्थियों से संवाद

अजीत भवन में उन्होंने हाल ही में चयनित एसआई अभ्यर्थियों से भी मुलाकात की। इस दौरान राजे ने कहा कि “किसी निर्दोष को दंडित नहीं किया जाना चाहिए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए।”

आज पुष्कर दौरे का कार्यक्रम

एकादशी के अवसर पर बुधवार को राजे ने अजीत भवन में पूजा-पाठ किया। दोपहर बाद उनका पुष्कर जाने का कार्यक्रम तय है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ का खुला राज, तीन महिला मित्रों ने मिलकर लगाए थे Kiss के निशान
ग्वालियर की ‘किसिंग कार’ का खुला राज, तीन महिला मित्रों ने मिलकर लगाए थे Kiss के निशान
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश