न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लूटूथ से नकल कर बने कोर्ट में बाबू, SOG ने दबोचे दो लिपिक; पौरव कालेर गैंग से जुड़ा मामला

एसओजी ने हाईकोर्ट की लिपिक भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साल 2023 में हुई कनिष्ठ न्यायिक सहायक और लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल की थी और अब तक फरार चल रहे थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 11:09:13

ब्लूटूथ से नकल कर बने कोर्ट में बाबू, SOG ने दबोचे दो लिपिक; पौरव कालेर गैंग से जुड़ा मामला

जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामलों पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने हाईकोर्ट की लिपिक भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने साल 2023 में हुई कनिष्ठ न्यायिक सहायक और लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल की थी और अब तक फरार चल रहे थे। जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल कुख्यात पौरव कालेर गैंग के जरिए चलाया गया था।

ब्लूटूथ डिवाइस से हुआ सौदा, चार लाख में तय हुई डील

एसओजी-एटीएस के एडीजी वी.के. सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रावतसर (हनुमानगढ़) निवासी सुनील विश्नोई और निम्बड़ी चांदावता (नागौर) निवासी रामप्रकाश जाट शामिल हैं। कनिष्ठ न्यायिक सहायक और लिपिक ग्रेड-2 भर्ती-2022 की लिखित परीक्षा 12 और 19 मार्च 2023 को हुई थी।

सुनील विश्नोई ने 12 मार्च को नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हनुमानगढ़) में परीक्षा दी थी, जहां संगठित नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर ने उसे ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए उत्तर बताए थे। इसके लिए चार लाख रुपए में सौदा हुआ था। परीक्षा पास करने के बाद वह जिला एवं सेशन कोर्ट, हनुमानगढ़ में कार्यरत था और पिछले छह महीने से फरार था।

रामप्रकाश जाट भी हुआ था शामिल

रामप्रकाश जाट ने 19 मार्च को विजय जैन सूरी जैन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा दी थी। उसे भी पौरव कालेर गैंग ने ब्लूटूथ डिवाइस से उत्तर बताए थे और उसके साथ भी चार लाख रुपए में डील हुई थी। भर्ती में चयनित होने के बाद वह पॉक्सो कोर्ट संख्या-1, उदयपुर में कार्यरत था। वह पिछले सात महीने से फरार था और ईओ-आरओ भर्ती-2022 में भी ब्लूटूथ से नकल करने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

जांच में जुटी एसओजी, और भी खुलासे की संभावना

एसओजी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि नकल गिरोह की और कड़ियां सामने आ सकें। अधिकारियों के अनुसार, पौरव कालेर गैंग का यह नेटवर्क राज्य की कई भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय रहा है। अब यह कार्रवाई न केवल हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा बल्कि अन्य भर्तियों में भी हुई धांधली की जांच को गति दे सकती है।

राज्य की भर्ती परीक्षाओं में इस तरह के संगठित नकल गिरोहों पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन यह मामला दिखाता है कि किस तरह ब्लूटूथ जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर परीक्षाओं की पारदर्शिता को प्रभावित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?