न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक हाईवे पर बड़ा हादसा: केलों से भरा ट्रक पलटा, भीड़ ने मिनटों में लूट लिया माल, देखता रह गया घायल ड्राइवर

राजस्थान के टोंक जिले में नेशनल हाईवे-148D पर केलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर गिरे केले लोगों ने मिनटों में लूट लिए और घायल ड्राइवर बेबस होकर देखता रह गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 9:06:30

टोंक हाईवे पर बड़ा हादसा: केलों से भरा ट्रक पलटा, भीड़ ने मिनटों में लूट लिया माल, देखता रह गया घायल ड्राइवर

राजस्थान के टोंक जिले में शनिवार सुबह एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। नेशनल हाईवे-148 डी पर समरावता गांव के पास केलों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क किनारे गिरे ढेरों केले थोड़ी ही देर में राहगीरों के लिए "फ्री का माल" बन गए। कोई बाइक पर बोरी भरता दिखा तो कोई टेंपो में केले लादकर निकल गया। कुछ ही घंटों में पूरा ट्रक खाली हो गया और बेबस ड्राइवर दर्द से कराहते हुए यह तमाशा देखता रह गया।

जयपुर जा रहा था केला ट्रक

ट्रक चालक समीर के मुताबिक, वह मध्य प्रदेश से केला भरकर जयपुर जा रहा था। सफर के दौरान तड़के करीब 4 बजे नगरफोर्ट थाना इलाके से गुजरते समय अचानक उसे पेट में तेज़ दर्द उठने लगा। हालत बिगड़ने पर उसने गाड़ी संभालने की कोशिश की, लेकिन समरावता गांव से आधा किलोमीटर पहले ही ट्रक हाईवे से नीचे उतर गया और पलट गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सड़कों पर बिखरे केले, लोगों की ‘लूट’ शुरू

हादसे के बाद ट्रक से गिरे केले सड़क और खेतों में फैल गए। शुरुआत में कुछ लोग मदद के लिए रुके, लेकिन जैसे ही केले नजर आए, भीड़ ने उन्हें समेटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में वहां दर्जनों बाइक और कई टेंपो खड़े हो गए। लोग थैलों, बोरी और बक्सों में केले भरकर ले जाने लगे। यहां तक कि आसपास के गांवों से भी लोग आ पहुंचे और सैकड़ों किलो केले लेकर लौट गए। देखते ही देखते करीब 3-4 घंटे में पूरा ट्रक खाली हो गया।

घायल ड्राइवर की किसी ने न सुनी

चालक समीर दर्द से तड़पता रहा और लोगों से रोकने की गुहार लगाता रहा, लेकिन केले बटोरने में व्यस्त भीड़ ने उसकी एक न सुनी। मजबूरी में वह खड़ा-खड़ा यह पूरा मंजर देखता रहा।

पुलिस बोली– सूचना ही नहीं मिली

इस घटना को लेकर नगरफोर्ट थाना प्रभारी मिठू लाल ने बताया कि अभी तक मामले की कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?