न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के साथ अश्लील हरकत, शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले - समाज के लिए कलंक

चित्तौड़गढ़ के सरकारी शिक्षक के अश्लील वीडियो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। शिक्षक को निलंबित किया गया और सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने जलभराव क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण भी किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 5:51:43

बच्चों के साथ अश्लील हरकत, शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले - समाज के लिए कलंक

कोटा: राजस्थान के शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव से बिगड़े हालातों का जायज़ा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने जनसमस्याओं को नजदीक से देखा और सुना। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए, मंत्री दिलावर ने चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा की गई अश्लील हरकतों पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा, “वह शिक्षक नहीं, बल्कि इंसान की शक्ल में राक्षस है।” इस बयान के साथ ही आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बेगूं क्षेत्र के इस शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह बेशर्मी की सारी हदें पार करता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो इतना घिनौना है कि उसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। बच्चों के साथ की गई उसकी अश्लील हरकतें न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था, बल्कि पूरे समाज के माथे पर कलंक हैं। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और उन्हें ऐसा सख्त दंड मिलना चाहिए जो दूसरों के लिए चेतावनी बने। उन्होंने बताया कि वीडियो को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशक और सचिव को भेज दिया गया है और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एफएसएल टीम ने जुटाए पुख्ता सबूत:

जैसे ही यह मामला सामने आया, बाल कल्याण समिति मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू हुई। बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएमएस, एससी/एसटी एक्ट और जेजे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही भीलवाड़ा से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ जलभराव में उतरकर जनता से जुड़े मंत्री:

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए रामगंज मंडी क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का पैदल दौरा किया। उन्होंने सुकेत कस्बे के पीलिया खाल का मुआयना किया और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं। नाले के कारण खेतों और बस्ती में पानी भरने की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को नाले की चौड़ाई बढ़ाने और अतिक्रमण हटाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?