न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET में कम अंक, घर से भागी आर्मी अधिकारी की बेटी; एक महीने बाद गोल्डन टेंपल में पकड़ी गई, खुला पूरा सच

NEET परीक्षा में कम अंक आने के बाद सीकर की आर्मी अधिकारी की बेटी घर से भाग गई। एक महीने की तलाश के बाद पुलिस ने उसे अमृतसर के गोल्डन टेंपल से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पढ़ें पूरी घटना और कारण।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 6:27:17

NEET में कम अंक, घर से भागी आर्मी अधिकारी की बेटी; एक महीने बाद गोल्डन टेंपल में पकड़ी गई, खुला पूरा सच

सीकर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती नीट परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने के कारण 25 जुलाई को घर छोड़कर चली गई। उसके गायब होने के बाद परिवार और पुलिस ने करीब एक महीने तक उसकी तलाश की। इस बीच लेह में तैनात उसके पिता, जो आर्मी अधिकारी हैं, ने मीडिया के सामने आकर पुलिस पर सवाल उठाए और बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। अंततः 27 अगस्त को पुलिस ने युवती को अमृतसर के गोल्डन टेंपल से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

घर छोड़ने की वजह

जानकारी के अनुसार, परीक्षा में कम अंक आने पर युवती को डर था कि परिवार उसे डांटेगा। इसलिए उसने घरवालों को अपने अंक अधिक बताकर झूठ बोला। जब काउंसलिंग का समय आया, तो उसे डर लगा कि उसका झूठ पकड़ा जा सकता है। इसी डर के चलते युवती घर छोड़कर ट्रेन के जरिए रेवाड़ी, दिल्ली, हरिद्वार, पठानकोट और अंततः अमृतसर चली गई।

गोल्डन टेंपल में बिताए दिन

अमृतसर में युवती ने लंगर में सेवा कर अपनी भूख मिटाई। रात को वह स्वर्ण मंदिर परिसर में ही ठहरती थी। इससे पहले हरिद्वार में भी उसने भोजन के लिए लंगर में सेवा की। 27 अगस्त को उसने किसी से मोबाइल मांगकर अपने पिता को कॉल किया। इसके बाद पिता की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवती को ढूंढ निकाला और उसे परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस की कार्रवाई

सीकर के एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। 27 अगस्त को अमृतसर से युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

डर और सच्चाई

एडिशनल एसपी जोधा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवती ने नीट परीक्षा में कम अंक आने पर डर के कारण परिजनों को अपने अंक अधिक बताए थे। काउंसलिंग के समय सच्चाई सामने आने के डर से वह घर छोड़कर चली गई थी। अब युवती सुरक्षित है और परिजन उसे अपने पास ले आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?