न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंद देवजी मंदिर में होगा शक्ति संधान महोत्सव, पंचकुंडीय दुर्गा गायत्री महायज्ञ से होगी शक्ति प्राप्ति

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में आगामी रविवार, 28 सितंबर 2025 को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में शक्ति संधान महोत्सव-2025 का शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 2:45:01

गोविंद देवजी मंदिर में होगा शक्ति संधान महोत्सव, पंचकुंडीय दुर्गा गायत्री महायज्ञ से होगी शक्ति प्राप्ति

जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में आगामी रविवार, 28 सितंबर 2025 को श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में शक्ति संधान महोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होने वाले इस आयोजन में देवी शक्ति की साधना के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक दुर्बलताओं को दूर कर नवशक्ति की प्राप्ति का उद्देश्य रखा गया है।

मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सबसे पहले ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, देवमाता गायत्री, मां दुर्गा और गुरु सत्ता का सोडशोपचार पूजन सम्पन्न होगा। इसके पश्चात एक विशेष पंचकुंडीय दुर्गा गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु "ॐ गिरिजाय विद्महे शिवप्रियाय धीमहि तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्" महामंत्र के साथ आहुतियां अर्पित कर सकेंगे।

सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने जानकारी दी कि यह यज्ञ पूर्णतः निःशुल्क रहेगा और इसमें भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक सामग्री मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रदान की जाएगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की अनुभवी टोली द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जाएगा।

जो लोग घर पर गायत्री मंत्र या अन्य देवी मंत्रों का जाप कर रहे हैं, वे इस आयोजन में आकर दशांश हवन की भावना से आहुतियां अर्पित कर सकते हैं। यह आयोजन शक्ति की उपासना के लिए समर्पित शारदीय नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को उजागर करता है।

श्रद्धालुओं को गायत्री चालीसा और सत्संकल्प पत्रक भी मंदिर परिसर में निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने संकल्प को यज्ञ में समर्पित कर सकें और आत्मबल की प्राप्ति का अनुभव कर सकें।

जयपुरवासियों के लिए यह अवसर आध्यात्मिक उन्नति और सामूहिक साधना का दुर्लभ संयोग है, जहां परंपरा, श्रद्धा और ऊर्जा एक सूत्र में बंधकर देवी आराधना को जीवंत कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?