न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पुलिया से गिरी कार, 10 फीट नीचे डूबते परिवार को महिला ने बचाया; भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाती रही

राजस्थान के डूंगरपुर में पुलिया से कार गिरने के बाद 10 फीट गहरे पानी में फंसे परिवार को एक बहादुर महिला ने जान पर खेलकर बचाया, जबकि भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाती रही। घटना ने मानवता और संवेदनहीनता के दो चेहरे उजागर कर दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 3:40:02

राजस्थान: पुलिया से गिरी कार, 10 फीट नीचे डूबते परिवार को महिला ने बचाया; भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाती रही

डूंगरपुर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने मानवता के दो बिल्कुल विपरीत रूप सामने ला दिए। एक ओर सैकड़ों लोगों की भीड़ तमाशा देखती रही, वहीं दूसरी ओर एक साहसी महिला ने अकेले दम पर तीन जिंदगियों को मौत के मुंह से खींच लिया। यह घटना हीराता गांव में सुबह के समय घटी, जब एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और पुलिया से नीचे पानी से भरे 10 फीट गहरे गड्ढे में जा समाई। कार में मौजूद परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। लेकिन हादसे के बाद जब कार पानी में डूबने लगी, भीड़ पुलिया पर इकट्ठा हो गई—पर मदद के लिए कोई नीचे नहीं उतरा। ऐसे नाजुक समय में पास ही रहने वाली एक महिला ने इंसानियत का परिचय देते हुए खुद पानी में उतरकर तीन लोगों की जान बचाई।

कैसे हुआ मौत से सामना

बालाजी नगर के रहने वाले धर्मेश यादव अपनी पत्नी शिल्पा और 11 माह के बेटे के साथ फोफली बोर गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हीराता गांव में धरतीमाता जीएसएस के पास पहुंची, गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। देखते ही देखते कार पुलिया से नीचे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। कुछ ही क्षणों में कार लगभग पूरी तरह डूब गई और सिर्फ उसकी छत ही ऊपर दिखाई दे रही थी। अंदर बैठे परिवार के तीनों लोग सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

मोबाइल पर वीडियो बनाती रही भीड़, महिला ने दिखाई हिम्मत

हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े तो सही, लेकिन कोई भी पानी में उतरकर मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कई लोग मोबाइल कैमरा निकालकर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। तभी पास के घर में रहने वाली सुरता परमार ने यह दृश्य देखा और बिना किसी डर के अपनी बेटी के साथ मौके की ओर दौड़ी। हालात की गंभीरता को देखते हुए सुरता पानी से भरे गड्ढे में उतर गईं और कार के पास जाकर भीतर झांका। पति-पत्नी औंधे मुंह फंसे थे और मासूम बच्चा भी सीटों के बीच दबा हुआ था, जबकि पानी लगातार अंदर भर रहा था।

कठिन हालात में भी परिवार को बाहर निकाला

सुरता ने पहले कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कांच काफी मजबूत था। उनके चिल्लाने पर भीड़ से दो युवक नीचे उतरे और उन्होंने मिलकर फिर से कोशिश की। अंततः बेटी आयुषी और उन दो युवकों की मदद से कार का कांच टूट गया। एक युवक का हाथ भी इस दौरान घायल हुआ। कांच टूटते ही सुरता ने सबसे पहले 11 माह के बच्चे को बाहर निकाला, फिर पति-पत्नी को बाहर निकाल सुरक्षित जगह पहुंचाया। पानी कार की खिड़कियों तक भर चुका था और कुछ देर की देरी भी भारी पड़ सकती थी।

इनाम से किया इंकार, इंसानियत दिखाई

परिवार को बाहर निकालते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। दोनों जल्द मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परिवार का इलाज जारी है। अस्पताल में घायल परिजनों ने सुरता परमार को बहादुरी के लिए इनाम देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया। उनका कहना था कि उन्होंने केवल अपना फर्ज निभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी