न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, सूरतगढ़ में ट्रक-पिकअप की टक्कर, महिलाओं सहित 30 लोग घायल

राजस्थान के सूरतगढ़ में एनएच-62 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक और पिकअप की टक्कर से महिलाओं सहित 30 लोग घायल हो गए। जोधपुर और जयपुर के बाद यह तीसरा बड़ा हादसा है जिसने राज्य में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Nov 2025 10:01:12

राजस्थान में फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, सूरतगढ़ में ट्रक-पिकअप की टक्कर, महिलाओं सहित 30 लोग घायल

राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों से लगातार दर्दनाक घटनाएं सामने आ रही हैं। जोधपुर और जयपुर के बाद अब श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में एक और बड़ा हादसा हुआ है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। सोमवार देर शाम एनएच-62 पर एक पिकअप वैन ट्रक से टकरा गई, जिससे कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।

एनएच-62 पर हुआ भीषण टकराव

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सूरतगढ़ के संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास हुआ। खेतों में नरमा चुगने के बाद लौट रहे मजदूर एक पिकअप वैन में सवार थे। तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, 30 घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर और श्रीगंगानगर के बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है।

लगातार हो रहे हादसे बढ़ा रहे चिंता

राजस्थान में बीते कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को जोधपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकरा गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सोमवार को जयपुर के हरमाड़ा में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर चलते लोगों और वाहनों को कुचल दिया था, जिसमें 14 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी और 23 लोग घायल हुए थे।

अब सूरतगढ़ की यह घटना राज्य में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर भारी वाहनों की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग आम बात बन गई है। प्रशासन को ऐसे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि निर्दोष लोगों की जानें यूं ही सड़क पर न जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश