न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, स्कूलों में अब मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस

राजस्थान के स्कूलों में अब हर साल 28 फरवरी को महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और सांसद सीपी जोशी की पहल से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। छात्रों को महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराया जाएगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 29 Dec 2025 11:53:22

भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, स्कूलों में अब मनाया जाएगा महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस

राजस्थान के स्कूलों में अब हर साल 28 फरवरी को महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। यह घोषणा रविवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की। भाजपा सांसद सीपी जोशी की पहल और मांग पर शिक्षा विभाग ने अपने शिविरा पंचांग में इस विशेष दिवस को शामिल करने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक घोषणा पर सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया।

सीपी जोशी के पत्र पर शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने सरकार को पत्र लिखकर सुझाव दिया था कि महाराणा प्रताप से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शिविरा पंचांग में शामिल किया जाए। ताकि चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ यह आयोजन किया जा सके। महाराणा प्रताप राजस्थान का गौरव माने जाते हैं और उनके साहस, शौर्य और संघर्ष की गाथा बच्चों के बीच उजागर हो।

चित्तौड़ मेले में आयोजित मंच से भी सांसद सीपी जोशी ने इस मांग को एक बार फिर उठाया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस संदर्भ में पहले भी सीपी जोशी ने सरकार को पत्र लिखा था। मौके पर ही उन्होंने सांसद की मांग स्वीकार करते हुए ऐलान किया कि 28 फरवरी को राज्य के सभी स्कूलों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप के जीवन, उनके संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराया जाएगा।

सीएम और शिक्षा मंत्री को जताया आभार

इस फैसले के लिए सांसद सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। राज्यारोहण दिवस के आयोजन से छात्रों में उनके जीवन दर्शन और संघर्ष की प्रेरणा जागृत होगी। इससे नई पीढ़ी में राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का विकास होगा। यह पहल भारतीय परंपरा और महापुरुषों के आदर्शों से विद्यार्थियों को जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी