न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, 128 नई बसें बेड़े में शामिल; यात्रियों को मिलेगी सीट पर कैटरिंग सुविधा

राजस्थान रोडवेज को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बड़ी सौगात। राज्य में 128 नई ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आपणी बस योजना के तहत ग्रामीण परिवहन को मिलेगा नया रूप, साथ ही डीलक्स एसी बसों में सीट पर कैटरिंग सुविधा की भी शुरुआत हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 1:24:56

राजस्थान में रोडवेज को मिली बड़ी सौगात, 128 नई बसें बेड़े में शामिल; यात्रियों को मिलेगी सीट पर कैटरिंग सुविधा

राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को 128 नई ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हर ब्लू लाइन बस की कीमत करीब ₹31.48 लाख है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर “आपणी बस” योजना के तहत ग्रामीण बस सेवाओं की भी शुरुआत की, जो रेवेन्यू शेयर मॉडल पर संचालित होंगी। खास बात यह है कि इन बसों में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं, रियायतों और निःशुल्क यात्राओं का लाभ यात्रियों को मिलेगा। इस योजना के तहत चलने वाली सभी बसों को केसरिया रंग में तैयार किया गया है, जिससे इनकी पहचान आसान होगी।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगा कनेक्टिविटी नेटवर्क

फिलहाल, नई बसों को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है — जोधपुर में 8, बाड़मेर में 6, वैशालीनगर में 4, सरदारशहर में 2, जबकि बीकानेर, पाली, डूंगरपुर, ब्यावर और हनुमानगढ़ में एक-एक बस चलाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य इन बसों के जरिए ग्रामीण इलाकों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर और सुगम बनाना है।

एसी बसों में शुरू हुई नई कैटरिंग सर्विस

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रोडवेज की डीलक्स एसी बसों में एक नई सुविधा की भी शुरुआत की। अब यात्रियों को ट्रेन और फ्लाइट की तरह सीट पर ही खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। यह सेवा राजस्थान रोडवेज में एक नया प्रयोग है, जिसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को और आरामदायक बनाना है।

टिकट में नहीं जुड़ा होगा खाने का खर्च

इस सुविधा के तहत यात्रियों को सुबह, दोपहर और शाम के लिए निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि खाने की कीमत टिकट के किराए में शामिल नहीं होगी। यात्रियों को मनचाहा खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए अलग से भुगतान करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल