न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pakistan के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान निवासी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुफिया एजेंसियों की कड़ी पूछताछ जारी

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के अलवर निवासी मंगत सिंह को शनिवार को विशेष अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 11:18:07

Pakistan के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान निवासी 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, खुफिया एजेंसियों की कड़ी पूछताछ जारी

जयपुर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार राजस्थान के अलवर निवासी मंगत सिंह को शनिवार को विशेष अदालत ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि मंगत सिंह पर देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय और संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तानी हैंडलरों तक पहुंचाने के आरोप हैं। इस संबंध में उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, मंगत सिंह अलवर जिले के गोविंदगढ़ का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से स्थानीय लोगों के बीच खुद को ‘सिद्ध पुरुष’ बताकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल था। उसने अपनी छवि का फायदा उठाकर लोगों से पैसे ऐंठने के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों से संपर्क बनाए रखा था। जांच में सामने आया है कि वह लगभग दो साल से इन एजेंटों के संपर्क में था।

जांच के दौरान अधिकारियों को उसके मोबाइल फोन से कई अहम सुराग मिले हैं। उसके फोन में ‘ईशा शर्मा’ और ‘ईशा बॉस’ नाम से सेव किए गए दो नंबरों की पहचान पाकिस्तानी हैंडलरों के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई थी। इसके अलावा, दो संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या और भी धन हस्तांतरण हुए हैं या स्थानीय स्तर पर कोई नेटवर्क सक्रिय था।

सूत्रों के मुताबिक, जयपुर में स्थित केंद्रीय खुफिया इकाइयों और राजस्थान सीआईडी (इंटेलिजेंस) की संयुक्त टीम ने उसके मोबाइल डेटा का तकनीकी विश्लेषण किया, जिससे पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के साथ उसके संपर्कों की पुष्टि हुई। इनपुट की पुष्टि के बाद शुक्रवार को सीआईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि अब पूछताछ के दौरान उसके नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है। राजस्थान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से ही खुफिया एजेंसियां पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्कों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। हाल के महीनों में कई संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई है और खुफिया विभाग ने ऐसे मामलों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें