न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'एक टिकट में 4-5 फिल्में देखने जैसा है राजस्थान घूमना', प्रवासी राजस्थानी दिवस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रवासी राजस्थानी दिवस 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने पर्यटन, नई प्रवासी नीति और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान घूमना एक टिकट में 4-5 फिल्में देखने जैसा रोमांचक अनुभव है। कार्यक्रम में 20 देशों से आए 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 4:03:08

'एक टिकट में 4-5 फिल्में देखने जैसा है राजस्थान घूमना', प्रवासी राजस्थानी दिवस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर में आयोजित पहले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि से और गहराई से जुड़ने का आग्रह किया। 10 दिसंबर को जयपुर के JECC, सीतापुरा में आयोजित प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस में पहुंचे हजारों प्रवासी भाइयों-बहनों का उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्रवासी राजस्थानियों का जीवन दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न बसा हो, उनका दिल हमेशा अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति से बंधा रहता है।

उन्होंने कहा, “आप जहां भी हों, राजस्थान की खुशबू आपके दिल में बसी रहती है। यहां की परंपराएं, यहां की बोली और यहां का अपनापन जीवनभर साथ चलता है।” इस आयोजन में करीब 20 देशों से आए 5 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रवासी राजस्थानी नीति अब लागू — ‘दूरी सिर्फ भौगोलिक, संबंध हमेशा मजबूत’

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक सशक्त और सरल व्यवस्था बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष घोषित प्रवासी राजस्थानी विभाग अब पूरी तरह से अस्तित्व में आ चुका है, जिसका उद्देश्य है कि विदेशों में बसे लोगों को अपनी मातृभूमि से जुड़ने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा, “हमने वादा किया था कि प्रवासी राजस्थानियों के लिए एक समग्र नीति लाई जाएगी, और आज वह नीति लागू कर दी गई है। यह नीति पहचान, सम्मान, सुविधाओं, निवेश के अवसरों और राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी का एक स्पष्ट रोडमैप देगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि पिछले वर्ष आयोजित राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम ने दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर जोड़ने का सफल प्रयास किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल