न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, डोटासरा ने गिनाए 10 बड़े वादे

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने संकल्प पत्र जारी किया। मुफ्त कचरा संग्रहण, सफाई भर्ती, सीवरेज और पारदर्शिता समेत कई वादे किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 05 Sep 2026 11:27:26

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, डोटासरा ने गिनाए 10 बड़े वादे

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के 10 प्रमुख संकल्प सामने रखे। इनमें शहरों की सफाई व्यवस्था सुधारने, सीवरेज और जल निकासी की समस्या दूर करने, सफाई कर्मियों की भर्ती करने और नगर निकायों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई है।

कांग्रेस ने कहा है कि निकाय चुनाव के बाद उसके बोर्ड बनने पर स्थानीय स्तर पर सुशासन को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने यह भी दावा किया कि विकास कार्यों और उनकी प्रगति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुफ्त कचरा संग्रहण और सफाई पर जोर

कांग्रेस के संकल्प पत्र में घर-घर मुफ्त कचरा संग्रहण की व्यवस्था करने का वादा किया गया है। कचरा संग्रहण की रोजाना मॉनिटरिंग करने की बात भी कही गई है। इसके अलावा सफाई कर्मियों की लंबित भर्ती पूरी करने और जरूरत के अनुसार हर साल नई भर्ती निकालने का संकल्प लिया गया है।

जिन इलाकों में सीवरेज लाइन की सुविधा नहीं है, वहां नई लाइन बिछाने और आवश्यकता के अनुसार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाने की बात भी कांग्रेस ने कही है। पार्टी ने सीसी रोड और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने को भी प्राथमिकता देने का वादा किया है।

यूडी टैक्स और पट्टा वितरण पर कांग्रेस का फोकस

डोटासरा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तर्ज पर पट्टा वितरण और कच्ची बस्तियों के नियमन की दिशा में काम किया जाएगा। संकल्प पत्र में यूडी टैक्स की नए सिरे से समीक्षा कर उसे जनहित में तर्कसंगत बनाने की बात कही गई है।

कांग्रेस ने बिना मास्टर प्लान वाले क्षेत्रों के लिए आम लोगों से सुझाव लेकर मास्टर प्लान तैयार करने का भी वादा किया है। इसके साथ ही शहरों में स्ट्रीट और एलईडी लाइट की बेहतर व्यवस्था करने की बात कही गई है।

वेबसाइट पर दिखेगा काम का पूरा ब्यौरा

कांग्रेस ने नगर निकायों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कामकाज की जानकारी सार्वजनिक करने का संकल्प लिया है। डोटासरा के मुताबिक, विकास कार्यों और उनकी प्रगति का पूरा विवरण वेबसाइट पर लगातार अपडेट किया जाएगा।

आम लोगों के आवेदन ऑनलाइन लेने और उनकी स्थिति की जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है। कांग्रेस का कहना है कि इससे कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे से जुड़े बड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का भी वादा किया गया है।

309 निकायों में स्थानीय मुद्दों पर अलग घोषणा पत्र

डोटासरा ने बताया कि राजस्थान के सभी 309 निकायों में स्थानीय परिस्थितियों और मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटियां अलग घोषणा पत्र जारी करेंगी।

उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर भी आंकड़े सामने रखे। उनके अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशियों में 40 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों की हिस्सेदारी 49.33 प्रतिशत है, जबकि 50 वर्ष से कम आयु वाले प्रत्याशियों की हिस्सेदारी 76.25 प्रतिशत है। ओबीसी वर्ग से 48.15 प्रतिशत प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं।

बीजेपी के वादों पर डोटासरा का हमला

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान डोटासरा ने बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने बीजेपी के एक लाख प्लॉट देने के वादे का जिक्र करते हुए दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा वादा किया गया था, लेकिन उनके मुताबिक ढाई साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया।

डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर शहरों में सफाई, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि नगर निकायों को मिलने वाली ग्रांट रोकी गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग और कांग्रेस प्रत्याशियों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में कथित कुशासन के खिलाफ और भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय निकाय के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत