न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा, फौजी समेत चार गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने डग थाना क्षेत्र में 103 किलो गांजा जब्त किया, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। नशे की खेप ट्रक में छुपाकर झालरापाटन लाई जा रही थी, जिसमें एक आर्मी जवान भी शामिल था। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 3:43:50

झालावाड़ पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा, फौजी समेत चार गिरफ्तार

झालावाड़: जिले की डग थाना पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 103 किलो गांजा जब्त किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह नशे की खेप सरिए से भरे ट्रक में छुपाकर झालरापाटन लाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। कार्रवाई के दौरान आर्मी के एक जवान को भी गिरफ्तार किया गया, जो इस खेप को एस्कॉर्ट कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थानों को मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत जिला स्पेशल टीम से मिले इनपुट के आधार पर डग थाना क्षेत्र की दुधलिया चौकी पर नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

तभी वहां से गुजर रही एक लग्जरी कार संदिग्ध पाई गई। कार सवार पीरु लाल और अनवर को रोका और पूछताछ की। पीरु लाल के पास इंडियन आर्मी का कार्ड मिला। इसके बाद उनके पीछे चल रहे सरिए से भरे ट्रक को रोका गया और तलाशी लेने पर जहीर खान और विनोद शर्मा के पास 103 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में पीरु लाल ने बताया कि वह इंडियन आर्मी कार्ड का इस्तेमाल नाकाबंदी में नशे की खेप निकालने और साथियों को अलर्ट करने के लिए करता था। फिलहाल चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पीरु लाल, अनवर, जहीर खान और विनोद शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने नशे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल ट्रक और लग्जरी कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि नशे की खेप झालरापाटन ले जानी थी। जाहिर, अनवर और विनोद वहीं के निवासी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?