न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RGHS सेवाओं से इनकार करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज, राजस्थान सरकार ने दी कड़ी चेतावनी

राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना (RGHS) के अंतर्गत सेवाएं देने से इनकार करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे अस्पतालों को पैनल से बाहर किया जाएगा और उनकी जगह नए अस्पतालों को शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 2:47:06

RGHS सेवाओं से इनकार करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज, राजस्थान सरकार ने दी कड़ी चेतावनी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना (RGHS) के अंतर्गत सेवाएं देने से इनकार करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। सरकार ने चेतावनी दी है कि ऐसे अस्पतालों को पैनल से बाहर किया जाएगा और उनकी जगह नए अस्पतालों को शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सेवाएं न देने वाले अस्पतालों की होगी पहचान

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने जानकारी दी कि RGHS के तहत इलाज से मना करने वाले अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। नियमों के अनुसार इन पर कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर इनका पैनल से नाम हटा दिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश के आधे से अधिक अस्पताल योजना के तहत सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कुछ अस्पताल सहयोग नहीं कर रहे हैं।

350 से ज्यादा नए अस्पताल जोड़ने की तैयारी

सरकार का कहना है कि मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए हर बड़े इलाके में नए अस्पतालों को पैनल में जोड़ा जाएगा। अब तक राज्यभर से 350 से ज्यादा अस्पतालों ने इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया है।

गड़बड़ी पर जुर्माना, फिर विरोध

दरअसल, जयपुर के करीब 5 से 7 निजी अस्पतालों में अनियमितताओं की शिकायतें आई थीं। जांच में दोषी पाए जाने पर इन पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद कुछ अस्पताल संचालकों ने नया संगठन बनाकर RGHS सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया और अन्य निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर्स को भी विरोध में शामिल करने की कोशिश की।

लंबित भुगतान का निपटारा

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अप्रैल से अब तक अस्पतालों को 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। मार्च 2025 से पहले के लगभग सभी बकाए निपटा दिए गए हैं। केवल उन्हीं अस्पतालों का भुगतान रोका गया है जिन पर अनियमितताओं की शिकायतें साबित हुई हैं या जिनकी जांच अभी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?